{"_id":"5cb73cd2bdec22146112754d","slug":"21555512530-palwal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधे पैसे देकर टोल प्लाजा से गाड़ी निकलवा रहे थे, विरोध किया तो हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आधे पैसे देकर टोल प्लाजा से गाड़ी निकलवा रहे थे, विरोध किया तो हमला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आधे पैसे देकर टोल प्लाजा से गाड़ी निकलवा रहे थे, विरोध किया तो हमला
पलवल। आधे पैसे देकर केजीपी टोल प्लाजा से गाड़ियों को निकलवा रहे युवकों का विरोध करना टोल कर्मियों को भारी पड़ गया। आरोपी चार लोगों ने टोल कर्मियों पर लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया व कार्यालय में रखे सामान को क्षतिग्रस्त कर दिया। चांदहट थाना पुलिस ने टोल के सीनियर मैनेजर की शिकायत पर नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
जांच अधिकारी सुरेश कुमार के अनुसार मथुरा (यूपी) जिले के कदम विहार निवासी गौरव श्रीवास्तव ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि वह केजीपी पर गांव छज्जूनगर के पास टोल प्लाजा पर सीनियर मैनेजर के पद पर कार्यरत है। 14 अप्रैल की रात करीब 10 बजे वह अपने कार्यालय में बैठा हुआ था और टोल का इंचार्ज योगेश बूथ के पास मौजूद था। उसी दौरान वहां पर चार युवक आए और गाड़ी चालकों से पूरे रुपये लेकर आधे रेट में टोल से गाड़ियों को निकालने लगे। योगेश ने जब विरोध किया तो उक्त लोगों ने उस पर लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। झगड़े की सूचना मिलते ही पीड़ित मौके पर पहुंचा और योगेश को लेकर अपने कार्यालय में आ गया तो उक्त लोग कार्यालय के अंदर घुस आए और पीड़ित व उसके साथी योगेश पर हमला कर दिया। इसी दौरान चारों लोगों ने कार्यालय में रखे सामान को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और दो लोगों को काबू कर लिया। जबकि उनके दो साथी भागने में कामयाब हो गए। पकड़े गए आरोपियों ने अपना नाम रोहित निवासी गांव असावटा, हितेंद्र निवासी गांव सेलोंटी व भागने वाले अपने साथियों के नाम दिनेश निवासी गांव छज्जूनगर व अरुण बताया।
एटीएम कार्ड पास में था, खाते से निकले 60 हजार रुपये
पलवल। एक व्यक्ति के बैंक खाते से दो बार में एटीएम द्वारा 60 हजार रुपये निकालने का मामला सामने में आया है। शहर थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी नेपाल के अनुसार पलवल की न्यू कॉलोनी निवासी हुकमचंद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि आगरा चौक स्थित एसबीआई में उसका बचत खाता है। गत 15 अप्रैल को पीड़ित के मोबाइल पर मेसेज आया कि उसके खाते से एटीएम द्वारा 40 हजार रुपये निकल चुके हैं। उसके कुछ देर बाद एक और मेसेज आया कि 20 हजार रुपये निकल चुके हैं। पीड़ित ने बताया कि उसका एटीएम कार्ड उसके पास ही था।