फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   शराब पीने पर हुए झगड़े में भाई ने ही कर दी हत्या

शराब पीने पर हुए झगड़े में भाई ने ही कर दी हत्या

Fri, 07 Sep 2018 10:52 PM IST
Updated Fri, 07 Sep 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
शराब पीने पर हुए झगड़े में भाई ने ही कर दी हत्या
शराब पीने पर हुए झगड़े में दोस्त की कर दी हत्या
विज्ञापन

पलवल। चांदहट थाना क्षेत्र में शराब पीने के दौरान दो दोस्तों में हुए झगड़े में एक की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर आरोपी दोस्त के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।

चांदहट थाना के जांच अधिकारी जितेंद्र ने बताया कि नांगल ब्रह्मण गांव निवासी सचिन ने पुलिस को बताया कि गुरुवार की शाम उसका भाई पुष्पेंद्र गांव के ही निवासी अपने दोस्त देवेंद्र के साथ खेतों में शराब के लिए गए थे। दोनों ने बाजरे के खेत में पहले शराब पी फिर देवेंद्र ने उसके भाई की हत्या कर दी। पीड़ित ने बताया कि पुष्पेंद्र जब घर नहीं पहुंचा तो उन्होंने तलाश शुरू कर दी, तलाश के दौरान पता चला की पुष्पेंद्र का शव गांव के निकट एक बाजरे के खेत में पड़ा हुआ है। उन्होंने इसकी सूचना चांदहट थाना पुलिस को दी। पुलिस सूचना मिलने पर मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया। पुलिस ने शुक्रवार को सुबह सचिन की शिकायत पर आरोपी देवेंद्र के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के बाद उसके परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed