{"_id":"5cd03ffcbdec22071e6d4e7e","slug":"191557151740-palwal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार से 17.5 लाख की नकदी बरामद, जिला ट्रेजरी कार्यालय में की जमा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कार से 17.5 लाख की नकदी बरामद, जिला ट्रेजरी कार्यालय में की जमा
नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 06 May 2019 07:39 PM IST
विज्ञापन
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार से 17.5 लाख की नकदी बरामद
विज्ञापन
होडल। चुनाव आयोग की टीम ने जांच के दौरान एक कार से 17.5 लाख रुपये की नकदी बरामद की है। गाड़ी से बरामद नकदी मिलने के बाद आयकर विभाग को सूचना दे दी गई है। टीम के सदस्यों ने पकड़ी गई नकदी को जिला कोषालय कार्यालय में जमा करा दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना प्रभारी निरीक्षक रामदयाल ने बताया कि ड्यूटी मजिस्ट्रेट नवीन डागर सोमवार को सहायक उप निरीक्षक प्रेमचंद, घनश्याम, प्रकाशवीर के साथ पुन्हाना होडल सड़क मार्ग पर आने जाने वाले वाहनों की जांच कर रहे थे। उसी दौरान टीम के सदस्यों ने एक कार से काले रंग के बैग से साढे़ 17 लाख रुपये बरामद किए। टीम ने जब गाड़ी सवार युवकों से पूछताछ की तो गाड़ी चालक गांव छटवासन नूंह निवासी जाहिद ने बताया कि उसे गांव झिमरावट नूंह से मीरानपुर कटरा यूपी जाने के लिए बुलाया था। जब टीम ने गाड़ी में सवार अन्य तीन व्यक्तियों से इस बारे में पूछताछ की तो उन्होंने अपने नाम ताहिर ,पप्पू व असगर निवासी गांव झिमरावट नूंह बताया। गाड़ी सवार ताहिर ने बताया कि उक्त नकदी को वह गाजीपुर दिल्ली सब्जी मंडी में सब्जी बिक्री कर लाए हैं। गाड़ी सवार व्यक्तियों से पूछताछ के बाद टीम ने मामले से उच्च अधिकारियों को अवगत कराके पकड़ी गई नकदी को जिला खजाना कार्यालय में जमा करा दिया है। मामले की जांच की जा रही है। इससे पहले भी टीम द्वारा होडल नूंह सड़क मार्ग पर वाहनों की जांच के दौरान लाखों रुपये की नकदी पकड़ी जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।