फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   कबाडे की दुकान पर जा कबाड़ी को मारी गोली, मामला दर्ज

कबाडे की दुकान पर जा कबाड़ी को मारी गोली, मामला दर्ज

Mon, 11 Mar 2019 08:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 11 Mar 2019 08:42 PM IST
विज्ञापन
कबाडे की दुकान पर जा कबाड़ी को मारी गोली, मामला दर्ज
नकाबपोशों ने कबाड़ी को मारी गोली, मामला दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पलवल। सदर थाना क्षेत्र के गांव मितरोल के समीप कबाड़े की दुकान करने वाले एक व्यक्ति को दो नकाबपोश बदमाशों नेे गोली मार दी। इसके बाद कबाड़ी को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। घायल अवस्था में उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पीड़ित का आरोप है कि वारदात के दौरान नकाबपोश बदमाशों ने दुकान के केबिन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। जांच अधिकारी करण सिंह ने बताया कि पलवल के गांव मितरोल निवासी अजीत सिंह की गांव में सरकारी स्कूल के समीप कबाड़े की दुकान है। 9 मार्च की रात को वह दुकान में अपने बेटे तरुण व लोकेश के साथ सोया था। इसी दौरान दो नकाबपोशों ने आवाज लगाई कि उन्हें कबाड़ा बेचना है। पीड़ित ने रात के समय कबाड़ा लेने से मना कर दिया। इस पर नकाबपोशों ने लात मारकर दुकान के केबिन को तोड़ दिया। पीड़ित जब दुकान से बाहर निकला तो दो नकाबपोश युवक खड़े हुए थे। जिन्होंने पीड़ित पर गोली चला दी। गोली पीड़ित के पंजे में लगी। इसके बाद वह जान से मारने की धमकी दे फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed