{"_id":"5c3730eabdec227333398b5e","slug":"171547120874-palwal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाना खाकर होस्टल जा रहे युवक में वाहन ने मारी टक्कर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खाना खाकर होस्टल जा रहे युवक में वाहन ने मारी टक्कर
नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jan 2019 05:17 PM IST
विज्ञापन
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवक को वाहन ने मारी टक्कर, मौत
विज्ञापन
पलवल। होटल से खाना लेकर पैदल होस्टल लौट रहे 24 वर्षीय युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत मौके पर ही हो गई और आरोपी चालक वाहन सहित फरार हो गया। सदर थाना पुलिस ने मृतक के साथी की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी सुरेश कुमार के अनुसार रोहतक जिले के लाखन माजरा निवासी शेखर ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि वह पलवल में राजमार्ग पर स्थित टाटा मोटर्स में ट्रांस्पोर्ट का काम करता है। शेखर के साथ ही भिवानी जिले के गांव घनाना निवासी 24 वर्षीय प्रमोद भी ट्रांस्पोर्ट का काम करता था। दोनों गांव बामनीखेड़ा स्थित बीएस होस्टल में किराए पर रहते हैं। गत 8 जनवरी की रात करीब दस बजे प्रमोद होटल से खाना लेने गया था। प्रमोद जब खाना लेकर होस्टल की तरफ पैदल जा रहा था तो होडल की तरफ से आए तेज रफ्तार वाहन ने उसे टक्कर मार दी। आनन-फानन में प्रमोद को सिविल अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।