फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   -हरियाणा महिला आयोग की उपाध्यक्ष व सदस्या ने पलवल पहुंच ली जानकारी

-हरियाणा महिला आयोग की उपाध्यक्ष व सदस्या ने पलवल पहुंच ली जानकारी

Sun, 09 Sep 2018 11:04 PM IST
Updated Sun, 09 Sep 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
-हरियाणा महिला आयोग की उपाध्यक्ष व सदस्या ने पलवल पहुंच ली जानकारी
महिला हवलदार से गैंगरेप का मामला
विज्ञापन

-हरियाणा महिला आयोग की उपाध्यक्ष और सदस्य ने पलवल पहुंच कर ली जानकारी
-पुलिस अधिकारियों में लगाई फटकार, आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने के दिए आदेश
अमर उजाला ब्यूरो
पलवल। महिला थाने में हैड कांस्टेबल के पद कार्यरत महिला पुलिस कर्मी के साथ चाकू के बल पर किए गए गैंगरेप करने के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के मामले में रविवार को हरियाणा महिला आयोग की टीम ने पलवल का दौरा कर पीड़ित महिला हवलदार से बात की। टीम ने जिला पुलिस की टीम को भी फटकार लगाई तथा जल्द से जल्द आरोपी को गिरफ्तार करने के आदेश दिए। महिला आयोग की टीम ने मामले की पूरी जानकारी ली। टीम में राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष प्रीति भारद्वाज और सदस्य रेनू भाटिया शामिल थीं। उन्होंने महिला थाना प्रभारी कमला देवी और डीएसपी रमेश कुमार को आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने के आदेश दिए हैं।
उल्लेखनीय है कि महिला थाने में हैड कांस्टेबल के पद कार्यरत 32 वर्षीय महिला पुलिस कर्मी ने शिकायत दर्ज कराई है कि वर्ष 2014 में उसकी ड्यूटी महेंद्रगढ़ जिले के नारनौल में थी। बस में आते-जाते समय पीड़िता की जान-पहचान पलवल के गांव अलावलपुर निवासी जोगेंद्र उर्फ मिंटू से हो गई। पीड़िता का आरोप है कि गत 15 जून वर्ष 2014 को जोगेंद्र ने उसके साथ दुष्कर्म किया था और किसी को बताने पर जान से मारने और समाज में बदनाम करने की धमकी दी। जिसके कुछ वर्ष बाद पीड़िता का तबादला पलवल के महिला थाने में हो गया। आरोपी यहां पर भी पीड़िता महिला पुलिसकर्मी को अपनी हवश का शिकार बनाता रहा। एक दिन आरोपी के भाई तोशराज ने भी चाकू के बल पर पीड़िता को अपनी हवश का शिकार बनाया। पीड़िता ने जब विरोध करना चाहा तो आरोपी व उनके सगे संबंधी बहन प्रीति, जीजा पप्पू व एक साथी नरेंद्र ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन


गर्भवती है पीड़ित पुलिस कर्मी
महिला आयोग की टीम द्वारा रविवार को ली गई जानकारी में सामने आया है कि पीड़ित महिला हवलदार चार माह की गर्भवती है। उसने महिला आयोग की टीम को दी जानकारी में बताया कि आरोपी द्वारा धमका कर उसका पहले भी चार बार गर्भपात करा चुका है। आयोग की उपाध्यक्ष प्रीति भारद्वाज व सदस्य रेनु भाटिया ने पीड़िता का अल्ट्रासाउंड कराने व 164 का बयान कराने को भी कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed