फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   जुआ खेलते 11 लोगों को गिरफ्तार किया, 60 हजार रुपये बरामद

जुआ खेलते 11 लोगों को गिरफ्तार किया, 60 हजार रुपये बरामद

Fri, 31 Aug 2018 11:12 PM IST
Updated Fri, 31 Aug 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
जुआ खेलते 11 लोगों को गिरफ्तार किया, 60 हजार रुपये बरामद
जुआ खेलते 11 लोगों को गिरफ्तार किया, 60 हजार रुपये बरामद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पलवल ।अपराध जांच शाखा पुलिस ने शहर थाना क्षेत्र के अंतर्गत मुखबिर की सूचना पर 11 लोगों को जुआ खेलते गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो ताश की गड्डी व लगभग 60 हजार रुपये की नकदी बरामद की है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में एक आरोपी ऐसा भी है जो अवैध रुप से गांजा बेचने का कार्य करता है और गत 24 अगस्त को पुलिस टीम को देख मौके पर एक बैग में डेढ़ किलो गांजे को छोड़कर चकमा देकर फरार हो गया था। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

पलवल सीआईए में एएसआई के पद पर कार्यरत अजीत नागर ने बताया कि बुधवार की रात्रि को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि सरस्वती कालेज के पीछे स्थित एक मकान में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही टीम गठित की गई। जिसमें एएसआई अजीत नागर, देवेंद्र, एचसी राजेश, सिपाही नरेंद्र व संदीप को शामिल किया गया। यह टीम मौके पर पहुंची तो ट्रैक्टर मार्केट निवासी नौशाद, सोनू, व अमजद, शेखपुरा मोहल्ला निवासी राजेश, सुरेंद्र, राकेश, हरकेश समेत 11 को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed