{"_id":"5b77008242c792464802fdae","slug":"171534525570-palwal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेतों में पड़ा मिला युवक का शव, पुलिस ने की कार्रवाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खेतों में पड़ा मिला युवक का शव, पुलिस ने की कार्रवाई
Updated Fri, 17 Aug 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
खेतों में पड़ा मिला युवक का शव, पुलिस ने की कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
पलवल। चांदहट थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव मिल्लक गन्नीकी में खेतों पर शुक्रवार को एक 32 वर्षीय युवक का शव पड़ा मिला। पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर जाकर शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस ने फिलहाल दंड प्रकिया संहिता की धारा 174 के तहत कार्रवाई कर दी है।
चांदहट थाना प्रभारी शाहिद अहमद ने बताया कि उन्हें शुक्रवार को सुबह आठ बजे सूचना मिली कि गन्नीकी के खेतों में एक युवक का शव पड़ा हुआ है। उन्होंने बताया कि शव को कब्जे में लेने के बाद पता चला कि वह पेलक गांव के सुभाष का है, जो मजदूरी का काम करता था। पुलिस ने बताया कि सुभाष बृहस्पतिवार को सुबह सैर करने के लिए गया था, लेकिन वापिस घर नहीं आया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिजनाें के हवाले कर दिया। पहले परिवार के लोग उसकी हत्या की आशंका जता रहे थे, लेकिन बाद में पुलिस को दिए बयान में उन्होंने ऐसी किसी भी आशंका से मना कर दिया।