{"_id":"5cb5ec54bdec221435567eca","slug":"161555426388-palwal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाडी सवार दो युवकों को अवैध हथियारों के साथ किया गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गाडी सवार दो युवकों को अवैध हथियारों के साथ किया गिरफ्तार
नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 16 Apr 2019 08:23 PM IST
विज्ञापन
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार सवार दो युवक अवैध हथियारों के साथ धरे
विज्ञापन
होडल। पुलिस की अपराध जांच शाखा टीम ने हसनपुर-होडल सड़क मार्ग से कार सवार दो युवकों को अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पकडे़ गए युवकों के पास से 12 बोर बंदूक और 25 कारतूस, कट्टा और 10 कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस युवकों से पूछताछ करने में जुट गई है। टीम प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र खटाना के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि होंडा अमेज कार सवार दो युवक अवैध हथियार लेकर जाने वाले हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने बताए गए गांव खिरबी में पेट्रोल पंप के पास वाहनों की जांच के दौरान कार को रोक लिया। पुलिस ने जब कार की तलाशी ली तो अवैध हथियार बरामद किए। खटाना ने बताया कि पकडे़ गए आरोपी खेडीकला निवासी अरुण व जोधपुर निवासी भगत सिंह को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि आरोपी भगत सिंह पर पहले से ही लड़ाई झगडे़ के कई मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।