फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   राजमार्ग पर मिला वकील का शव, हत्या का मामला दर्ज

राजमार्ग पर मिला वकील का शव, हत्या का मामला दर्ज

Sat, 06 Apr 2019 06:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 06 Apr 2019 06:30 PM IST
विज्ञापन
राजमार्ग पर मिला वकील का शव, हत्या का मामला दर्ज
राजमार्ग पर मिला वकील का शव, हत्या का मामला दर्ज
विज्ञापन


पलवल। राजमार्ग पर स्थित आलापुर के पास शुक्रवार की देर रात एक वकील का शव मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने मृतक के पिता धर्म प्रकाश के बयान पर मोनू नामक युवक के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस जांच अधिकारी संजय सिंह ने बताया कि कृष्णा कालोनी निवासी धर्म प्रकाश ने बताया कि उनका बेटा उत्तम कुमार हाल ही में एलएलबी करने के बाद अदालत में बैठता था। शुक्रवार को जिला बार एसोसिएशन के चुनाव के बाद सांय के समय वह घर पर आया था। कुछ समय बाद घर पर उत्तम कुमार का मित्र मोनू बाइक लेकर आया और अपने साथ बैठा कर ले गया। घर से जाने के करीब दो घंटे बाद तक उत्तम कुमार घर नहीं पहुंचा तो रात करीब 10 बजे उसके फोन पर कॉल की तो वह बंद मिला।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार रात करीब एक बजे सूचना मिली की उत्तम प्रकाश डायमंड अस्पताल के सामने नेशनल हाईवे पर पड़ा है। मौके पर जाकर पुलिस उत्तम कुमार को सिविल अस्पताल लेकर आई तो वहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एएसआई संजय कुमार ने बताया कि उत्तम कुमार की हत्या के आरोप में मोनू नामक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। आरोपी की तलाश के प्रयास किये जा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed