{"_id":"5c9caef7bdec22143b6f102a","slug":"141553772279-palwal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार सहित दो की ट्रेन से कटकर मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक सवार सहित दो की ट्रेन से कटकर मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक सवार सहित दो की ट्रेन से कटकर मौत
पलवल। रसूलपुर फाटक पर ट्रेन की चपेट में आने से एक 28 वर्षीय बाइक सवार युवक की मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया है। जीआरपी चौकी प्रभारी भीम सिंह ने बताया कि पलवल के गांव छज्जूनगर निवासी महेश वर्मा बुधवार को बाइक से दिल्ली अपनी सुसराल से लौट रहा था। रात करीब 11:30 बजे लाइन पार करते समय वह ट्रेन की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
वहीं असावटा रेलवे फाटक से थोड़ा आगे केएमपी पुल के समीप ट्रेन की चपेट में आने से 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। जीआरपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए व शिनाख्त के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया। जांच अधिकारी एएसआई धनीराम ने बताया कि उन्हें स्टेशन मास्टर ने सूचना दी थी कि असावटा फाटक से थोड़ा आगे केएमपी पुल के समीप ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। जांच अधिकारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया कूड़ा बीनने वाला व्यक्ति लगता है। मृतक के दाहिने हाथ पर हिंदी में मांगीलाल लिखा हुआ है। शव को पहचान के लिए अस्पताल में रखवा दिया है।