फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   अलग-अलग पांच मारपीट के मामलों में 22 नामजद सहित 33 के खिलाफ मामला दर्ज

अलग-अलग पांच मारपीट के मामलों में 22 नामजद सहित 33 के खिलाफ मामला दर्ज

Fri, 10 May 2019 08:31 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 10 May 2019 08:31 PM IST
विज्ञापन
अलग-अलग पांच मारपीट के मामलों में 22 नामजद सहित 33 के खिलाफ मामला दर्ज
मारपीट के 5 मामलों में 22 नामजद सहित 33 के खिलाफ रिपोर्ट
विज्ञापन

पलवल। अलग-अलग थाना क्षेत्र के अंतर्गत मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने के पांच मामले सामने आए हैं। पुलिस ने सभी मामलों में पीड़ितों की शिकायतों पर 22 नामजद व 11 अन्य आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस प्रवक्ता मनजीत ने बताया कि गांव बढनाम निवासी ओमकार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि वह किसी अपराध में नीमका जेल में बंद है। पीड़ित के साथ जेल में बंद गांव घर्रोट निवासी राहुल, बिल्लोचपुर निवासी धनसिंह, जनोली निवासी गौरव व जनाचौंली निवासी ओमप्रकाश को 9 मई को पलवल अदालत में पेशी पर लाया गया था। पेशी से पहले सभी को हवालात गार्द में बैठा दिया गया। उसी दौरान राहुल, धनसिंह, गौरव व ओमप्रकाश पीड़ित को गाली देने लगे। जब उसने इसका विरोध किया चारों लोगों ने उसे बुरी तरह पीटा। शोर सुनकर पुलिस कर्मी मौके पर आ गए और पीड़ित को बचाया। उक्त लोगों ने पीड़ित को जान से मारने की धमकी भी दी। उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल लाया गया।
दूसरा मामला : पलवल के बसंत विहार निवासी अमित गुर्जर ने शिकायत दर्ज कराई है कि पड़ोस में रहने वाले पप्पू, संदीप, प्रदीप व प्रशांत ने 26 अप्रैल को आपसी विवाद के कारण पीड़ित पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया और जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन

तीसरा मामला: पलवल सब डिविजन बिजली विभाग के एसडीओ ने सदर थाना पुलिस को शिकायत दर्ज कराई है कि चार मई को वह अपनी टीम के साथ गांव भुरजा में छापा मारने गए थे। इसी दौरान गांव भुरजा निवासी छतरसिंह, भोला उर्फ रुपेश, सतपाल, देवेंद्र व अजय ने अपने पांच-सात अन्य साथियों के साथ मिलकर उन पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया तथा जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने शिकायत पर सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौथा मामला: गांव फिरोजपुर राजपूत निवासी गोलू उर्फ राजकुमार ने सदर थाना पुलिस को शिकायत दर्ज कराई है कि आठ मई को वह और चाचा का लड़का सूरज व एक रिश्तेदार जीतू गांव निवासी अपने साथी विष्णु की बरात में गांव मांदकोल गए थे। पीड़ित, सूरज व जीतू टेंट में खाना खा रहे थे और उनके पास ही बगल में गांव निवासी दीपक, पदम उर्फ कालू व वेद भी खाना खा रहे थे। उसी दौरान पीड़ित व उसके साथियों की गांव निवासी उक्त लोगों से कहासुनी हो गई। जिसके बाद पीड़ित, सूरज व जीतू कार में सवार होकर वापस अपने गांव आ रहे थे। रास्ते में गांव रतिपुर वेयर हाउस के पास उक्त लोगों ने कार आगे लगाकर रोक लिया और अपने तीन-चार अन्य साथियों के साथ मिलकर सूरज व जीतू पर लाठी-डंडों व चाकु ओं से हमला कर दिया और जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए।

पांचवां मामला: पलवल की पंचवटी कालोनी निवासी शालू ने शहर थाना पुलिस को शिकायत दर्ज कराई है कि उसकी सुसराल पक्ष के लोग मायके से पांच लाख रुपये लाने के लिए प्रताड़ित करते हैं। पीड़िता ने जब उक्त लोगों का विरोध किया तो सास विजय, पति सतीश, देवर गौरव, दिनेश, सतेंद्र व दादी सास गयावती ने मिलकर उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed