{"_id":"5ce01e33bdec22071f56c2cd","slug":"111558191667-palwal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट के पैसों के बंटवारे को लेकर बदमाशों में आपस में चली गोलियां","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
लूट के पैसों के बंटवारे को लेकर बदमाशों में आपस में चली गोलियां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लूट के पैसों के बंटवारे से असंतुष्ट बदमाशों में चली गोली
हथीन। एटीएम लूट के पैसों के बंटवारे से असंतुष्ट बदमाशों में गोली चल गई। इसमें दो बदमाश घायल हो गए। बताया जा रहा है कि दोनों में से एक बदमाश को राजस्थान पुलिस ने दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल से हिरासत में ले लिया है जबकि दूसरे का उपचार गुरुग्राम के अस्पताल में पुलिस की निगरानी में चल रहा है। यह बदमाश लूट की राशि को बहीन थाना क्षेत्र के गांव कोट के निकट बांट रहे थे। इस बीच इनमें झगड़ा हो गया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह बदमाश राजस्थान के जिला भरतपुर अंतर्गत गोपालगढ कस्बे से बुधवार की रात एक एटीएम को गैस कटर से काटकर रफूचक्कर हो गए। इस एटीएम में सोमवार को करीब 42 लाख रुपये डाले गए थे। एटीएम लूट के समय चौकीदार किसी काम से घर चला गया और सुबह जब वापिस लौटकर आया तो एटीएम मशीन खुली पड़ी देख उसके होश उड़ गए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बदमाशों ने बूथ में लगे सीसीटीवी कैमरे भी जला दिए थे इस कारण फुटेज भी रिकॉर्ड नहीं हो पाई है। हालांकि इस एटीएम कि कितनी राशि थी इसकी अधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं हो पाई। बताया जा रहा है कि यह बदमाश बहीन थाना क्षेत्र के गांव कोट और रनियाला खुर्द उर्फ झांडा के बीच लूट की राशि का बंटवारा कर रहे थे। इसी बंटवारे के दौरान किसी बात पर इनमें विवाद हो गया। बदमाशों ने एक दूसरे पर गोलियां चला दी। गोलियां चलने से दो बदमाश घायल हो गए। इन बदमाशों से एक बहीन थाना क्षेत्र का और दूसरा बदमाश सबरस गांव का रहने वाला है।
पुलिस के मुताबिक सबरस गांव निवासी बदमाश को घायल अवस्था में सफदरजंग अस्पताल दिल्ली में दाखिल कराया गया था। जिसकी भनक राजस्थान पुलिस को लगी। राजस्थान पुलिस ने सफदरजंग अस्पताल से उक्त बदमाश को अपनी हिरासत में ले लिया है। जबकि दूसरे बदमाश का उपचार गुरुग्राम के अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
------
बहीन पुलिस ने की गोलीबारी की पुष्टि
इस संदर्भ में बहीन थाना के सब इंस्पेक्टर कुलदीप ने पुष्टि करते हुए बताया कि हमें सूचना मिली थी कि बदमाशों के बीच आपस में गोली चली हैं और राजस्थान पुलिस इस मामले की जांच के लिए मौके पर आई थी। राजस्थान पुलिस ही इस मामले की जांच में जुटी है।
-