{"_id":"5cd2ec64bdec2207897f1773","slug":"101557326948-palwal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव : अभियान चलाकर पकड़े छह इनामी बदमाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
लोकसभा चुनाव : अभियान चलाकर पकड़े छह इनामी बदमाश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव : अभियान चलाकर पकड़े छह इनामी बदमाश
पलवल। लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए जिला पुलिस द्वारा चलाए गए अभियान के दौरान लाखों रुपये के इनामी बदमाशों, अवैध शराब की हजारों बोतलों व अवैध हथियारों को पकड़ने में सफलता मिली है। अभियान के दौरान छह वांछित अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है, जो सालों से हरियाणा, यूपी, राजस्थान व दिल्ली पुलिस की आंखों में धूल झोंककर वारदात अंजाम दे रहे थे। यह जानकारी जिला पुलिस प्रवक्ता मंजीत सिंह ने बुधवार को प्रेस वार्ता में दी।
उन्होंने बताया कि एसपी नरेंद्र विजारणिया के निर्देशन में गठित की गई जिला पुलिस टीम ने अपराधियों पर नकेल कसने व उनकी गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद एक लाख रुपये के इनामी बदमाश कोट गांव निवासी शकील उर्फ काला पहलवान को, आगरा (यूपी) पुलिस के वांछित व 25-25 हजार रुपये के इनामी अपराधी हथीन उपमंडल के खिल्लुका गांव निवासी मुबारिक उर्फ मुब्बी व सलाउद्दीन तथा कोर्ट गांव निवासी जमील को गिरफ्तार किया है। इनके अलावा कोट गांव निवासी आरिफ उर्फ छुटल्ली, जो राजस्थान पुलिस का वांछित अपराधी था और जयपुर पुलिस ने आरोपी पर पांच हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया हुआ था, को भी गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पलवल के ही दीघोट गांव निवासी हत्या के मामले में वांछित आरोपी दीघोट गांव निवासी यश्बीर सिंह को भी जिला पुलिस की टीम ने गिरफ्तार किया है। इसके अलावा पुलिस टीम ने जिले में अवैध गांजा की खरीद फरोख्त के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 775 किलो 400 ग्राम गांजा, 50 कट्टे, दो बंदूक व 176 कारतूस बरामद किए हैं। जिला पुलिस ने इसी अवधि के दौरान 22 उद्घोषित अपराधी व 8 बेल जंपर को भी गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। चुनाव के दौरान शराब माफियाओं पर भी पुलिस की पैनी नजर है, जिसके तहत अब तक कार्रवाई करते हुए 19 हजार 426 बोतल देसी शराब व 4 हजार 438 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद कर आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले दर्ज किए हैं। इसी अवधि के दौरान जिले में अब तक 88 लाख रुपये से अधिक की रकम भी बरामद की गई है।