{"_id":"5ba683b3867a557ea65a5881","slug":"101537639347-palwal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर लौट रहे व्यक्ति से मारपीट कर की लूटपाट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर लौट रहे व्यक्ति से मारपीट कर की लूटपाट
Updated Sat, 22 Sep 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मारपीट कर युवक से लूटपाट की
पलवल । कैंप थाना इलाका स्थित दुकान से घर लौट रहे एक व्यक्ति से करीब 8 - 10 अज्ञात युवकों द्वारा कर मारपीट कर लूटपाट करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है। जांच अधिकारी राकेश के अनुसार न्यू कॉलोनी निवासी दिनेश कुमार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि वह गत 18 सितंबर की तारीख को अपनी दुकान से घर आ रहा था तो 8 - 10 अज्ञात युवकों ने उसे रास्ते में घेर लिया और उस पर हमला कर उससे रुपये व सामान लूट लिया। मारपीट में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उक्त युवक उसे जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात युवकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ठेके का शटर तोड़कर शराब और सामान किया चोरी
पलवल । चांदहट थाना क्षेत्र अंतर्गत देर रात चोर शराब के ठेके का शटर तोड़कर शराब और सामान को चोरी कर ले गए। पुलिस ने सेल्समैन की शिकायत पर चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी इलियास के अनुसार बड़ौली निवासी जगदीश व टेकचंद ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि वह गांव बड़ौली स्थित शराब के ठेके पर सेल्समैन का काम करते हैं। गत 14 सितंबर की देर अज्ञात चोर शराब के ठेके का शटर तोड़कर ठेके में रखी लगभग एक लाख 18 हजार 320 रुपये की शराब और एक इंवर्टर बैटरी को चोरी कर ले गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।