फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   crime

10 माह बाद नकली सोना देकर रुपए ठगने के मामले में पुलिस ने किया मामला दर्ज

Thu, 02 Jun 2022 10:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jun 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
crime
होडल। सस्ते दामों पर सोना बेचकर दो बदमाश एक व्यक्ति से लाखों रुपये की नकदी लेकर फरार हो गए। पीड़ित को मामले का पता उस समय चला जब उसने खरीदे गए सोने की जांच कराई। पीड़ित ने मामले की शिकायत थाना पुलिस को दी है।
विज्ञापन

आरे मिल्क कॉलोनी गोरेगांव मुंबई निवासी एहसानुल्लाह अंसारी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह होटल मैनेजमेंट का कार्य करता है। उसके पास 8 अगस्त 2021 को एक युवक द्वारा मोबाइल कॉल आई जिसमें उसने बताया कि उसके पास पुस्तैनी सोना है। घर की मजबूरी के कारण वह उसे बेचना चाहता है साथ में यह भी बताया कि जिसका वजन तीन सौ ग्राम के लगभग है और उसके पास उसके दस्तावेज भी हैं। पीड़ित ने शिकायत में बताया कि आरोपी लगातार बातचीत के बाद वह 27 अगस्त उसके बताएं गए पते पर होडल आ गया। जहां उसे दो युवक मिले जिन्होंने अपना नाम पप्पू यादव एवं राजू यादव बताया। शिकायत में बताया कि आरोपी युवक उसे एकांत जगह में ले गए जहां उन्होंने उसे एक सोने की ईट बताकर उसे थमा दी । बाद में जब पीड़ित ने उक्त सोने की ईंट की जांच कराई तो वह नकली निकली। बाद में पीड़ित ने मामले की शिकायत थाना पुलिस को दी पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed