Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   crime

शराब पकड़वाने के शक में महिला को गोली मारी

Wed, 02 Oct 2019 02:03 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 02 Oct 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
crime
शराब पकड़वाने के शक में महिला को गोली मारी
विज्ञापन

पलवल। सदर थानांतर्गत गांव पृथला में एक महिला को आपसी रंजिश के चलते गोली मार दी गई। मामले में पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। गदपुरी पुलिस थाना प्रभारी नवल किशोर ने बताया कि गांव पृथला निवासी मंजीत ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उनकी सागर और नरेंद्र के साथ रंजिश चल रही है। इसी रंजिश को लेकर सोमवार को उनसे कहासुनी हो गई। आरोप है, दोनों ने मारपीट कर फायरिंग की। इसमें विद्यावती को गोली लग गई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के पक्ष के एक व्यक्ति से कुछ दिन पहले बिना परमिट के शराब पकड़ी थी। आरोप लगा था कि पीड़ित पक्ष ने शराब पकड़वाई है, जिसको लेकर झगड़ा हुआ।

नाबालिग किशोरी अगवा, चार पर केस
हथीन। हथीन थाना क्षेत्र के एक गांव से एक 15 वर्षीय लड़की का दिनदहाड़े अपहरण कर लिया गया। पुलिस ने लड़की की माता के बयान पर अपहरण और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कर लिया है। महिला ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उसकी बेटी को चार लोग एक गाड़ी में अगवा कर ले गए हैं। आरोपियों ने नाबालिग को बहीन थाना के गांव गुलेसरा में रखा हुआ है। पुलिस ने उसे छुड़ाने के लिए अभी तक कोई प्रयास नहीं किए हैं। जांच अधिकारी ताराचंद का कहना है कि इस मामले में पुलिस ने गुलेसरा निवासी तालीम, जुनैद, अली मोहम्मद, लियाकत व मठेपुर निवासी बिस्मिल्ला के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। शीघ्र ही लड़की को बरामद किया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed