{"_id":"61d347dd63b98169d13c20c8","slug":"crime-mueder-case-palwal-news-noi6249507150","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहरीला पदार्थ खिला युवक की हत्या करने का आरोप -","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जहरीला पदार्थ खिला युवक की हत्या करने का आरोप -
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पलवल। जिले के गांव दूधौला में 25 वर्षीय युवक की जहरीला पदार्थ खिलाकर हत्या का मामला सामने आया है। गदपुरी थाना पुलिस ने मृतक के साले की शिकायत पर गांव के ही नौ नामजद लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
बल्लभगढ़ के गांव अटाली निवासी हरवीर सिंह ने बताया कि उन्होंने अपनी बहन की शादी छह वर्ष पहले गांव दूधौला निवासी गौरव के साथ की थी। गौरव एक कंपनी में काम करता था। रविवार दोपहर ढाई बजे वह घर से खाना खाकर निकला था। शाम करीब चार बजे परिवार वालों को ग्रामीणों ने सूचना दी कि गौरव गांव स्थित मंदिर की छत पर बेसुध अवस्था में पड़ा है। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर जा पहुंचे और उसे पलवल के नागरिक अस्पताल लेकर गए। जहां उसे डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। परिजन का आरोप है कि गांव के दीपक, पिंकू, रिंकू सहित नौ लोगों ने जहरीला पदार्थ खिलाकर गौरव हत्या की है।
वहीं, गदपुरी थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
गौरव अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसके पिता की 10 साल पहले हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। गौरव के तीन बेटियां हैं।