फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Cremation of two children took place in a sad atmosphere, the accused got bail

Palwal News: गमगीन माहौल में दो बच्चों का हुआ अंतिम संस्कार, आरोपी को मिली जमानत

Tue, 16 Sep 2025 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल Updated Tue, 16 Sep 2025 11:07 PM IST
विज्ञापन
Cremation of two children took place in a sad atmosphere, the accused got bail
हथीन। सोमवार को कार की चपेट में आने से मृत दोनों बच्चों 13 वर्षीय अयान और नौ वर्षीय अहसान के पोस्टमार्टम के बाद मातम के माहौल में कदीमी कब्रिस्तान उटावड में अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस मौके पर स्थानीय विधायक मोहम्मद इसराईल, गांव के लोग तथा आसपास के भारी संख्या में लोग शामिल हुए। बच्चों के दादा आस मोहम्मद और पिता शहाबुद्दीन को लोगों ने सांत्वना दी। दुर्घटना में घायल तीसरे बच्चे अरजान की हालत में मामूली सुधार बताया गया है। वह पीजीआई रोहतक में उपचाराधीन है।
विज्ञापन

इधर, उटावड थाना पुलिस ने सड़क दुर्घटना के लिए जिम्मेदार हरियाणा पुलिस के हेड कांस्टेबल नरेंद्र सिंह का मेडिकल परीक्षण कराया। उसे अदालत में पेश किया गया जहां से उसे जमानत मिल गई। जानकारी के अनुसार, उसकी हुंडई एक्स्टर कार की चपेट में आने से दोनों बच्चों की जान चली गई थी। संबंधित कार नई थी और अभी तक उसका रजिस्ट्रेशन नंबर नहीं मिला था। टेम्परेरी नंबर से वाहन चलाया जा रहा था। थाना प्रभारी रेणु शेखावत ने बताया कि दुर्घटना की गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन

इस बीच इंडियन नेशनल लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय चौटाला के पुत्र कर्ण चौटाला मंगलवार को पीड़ित परिवार के उटावड स्थित घर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार से भेंट कर सांत्वना दी। इस मौके पर रिटायर हरियाणा सिविल सर्विस अधिकारी प्रताप सिंह, पूर्व सरपंच आस मोहम्मद सहित अनेक लोग मौजूद रहे। पीड़ित परिवार के घर लोगों के आने-जाने का क्रम लगातार जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed