{"_id":"67a642df39143a89eb0e9fcf","slug":"court-grants-bail-to-accused-lawyers-yet-strike-continues-palwal-news-c-24-1-pal1003-111819-2025-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: अदालत ने दी आरोपी वकीलों को जमानत, फिर भी हड़ताल जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: अदालत ने दी आरोपी वकीलों को जमानत, फिर भी हड़ताल जारी
विज्ञापन
-ग्रामीण भी नहीं उठ रहे धरने से, बोले आरोपी वकीलों के बार लाइसेंस हों रद्द
- वकील का कहना है कि एसपी के तबादला न होने तक जारी रहेगी हड़ताल
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। गांव पातली स्थित देह शामलात की जमीन पर निर्माण करने को लेकर हुई गोलीबारी के मामले ने पिछले 10 दिन से जेल में बंद वकीलों तरुण और कुलवीर की जमानत हो गई है। पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय ने दोनों वकीलों की जमानत अर्जी मंजूर कर ली, इसके बावजूद वकील हड़ताल पर बैठे हुए हैं व पुलिस अधीक्षक चंद्र मोहन के तबादले की मांग कर रहे हैं। वहीं, शुक्रवार को भी पातली गांव के ग्रामीण जिला सचिवालय पर धरना देकर बैठे रहे व अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। वकीलों का कहना है कि आरोपी बनाए गए वकीलों की जमानत हो गई है, लेकिन अभी उनके खिलाफ दर्ज मुकदमे रद्द नहीं हुए हैं और न ही अभी तक एसपी का तबादला हुआ है, इसलिए हड़ताल जारी रहेगी।
गांव पातली में एक देह शामलात जमीन है। उस जमीन पर छह जनवरी को अवैध निर्माण करने को लेकर ग्रामीणों व एक अन्य पक्ष के बीच विवाद हो गया था। उस विवाद में पहले ईंट व पत्थर फेंके गए और करीब 70 से 80 राउंड गोलियां चलाई गईं। बाद में पुलिस ने इस मामले में ग्रामीण पक्ष की तरफ से कुछ वकीलों सहित दो दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। मुकदमा दर्ज करने के दो-तीन दिन बाद दो वकीलों को गिरफ्तार भी कर लिया था। इस मामले को लेकर वकील 30 जनवरी से हड़ताल पर बैठे हैं।
-- -- -- --
दोनों पक्षों को जाना है जांच के लिए नूंह
पातली गोलीकांड मामले में जांच कर रहे नूंह के एसपी द्वारा दोनों पक्षों को जांच में शामिल होने के लिए नोटिस भेजे गए हैं। नूंह एसपी की तरफ से जांच की जाएगी। दोनों पक्षों से जांच में सहयोग करने को कहा गया है। पलवल एसपी से जांच विवाद बढ़ने के बाद नूंह एसपी को भेजी गई है। अगले सप्ताह दोनों पक्षों को आमने-सामने बैठाकर जांच की जाएगी। प्रधान रविंद्र चौहान, पूर्व अध्यक्ष धर्मेंद्र तेवतिया, राज कुमार तेवतिया, विक्रम वशिष्ठ, शिव नारायण तेवतिया, एसके डागर का कहना है कि पुलिस ने जमानत अर्जी मंजूर न हो उसके लिए काफी प्रयास किए, लेकिन अदालत ने दोनों की जमानत मंजूर कर ली है। उनका कहना है कि एसपी का तबादला कराने की मांग अभी भी है व तबादला न होने तक हड़ताल जारी रहेगी।
विज्ञापन
-- -- -- -- -
आरोपी वकीलों के बार व हथियार लाइसेंस रद्द कराने की मांग पर अड़े ग्रामीण
उधर जिला सचिवालय पर धरना देकर बैठे पातली गांव के ग्रामीण आरोपी वकीलों के बार व हथियारों के लाइसेंस रद्द कराने की मांग पर अड़े हैं। सरपंच विपिन का कहना है कि वकील की आड़ में गुंडगर्दी का खेल चल रहा है। जबरन जमीनों पर कब्जे किए जा रहे हैं। उनका कहना है कि आरोपी वकीलों की गुंडागर्दी रोकने के लिए उनका बार व हथियारों का लाइसेंस रद्द होना चाहिए। इस अवसर पर वेदपाल, कृपाल सूबेदार, शिवराम, राजेंद्र, शिबू ठेकेदार, जय प्रकाश, नकुल, लखन सिंह, संतोष कुमार, उदयवीर सिंह, ओमप्रकाश, भगवान सिंह, महेंद्र, देवेंद्र, अनिल मौजूद थे।