फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   couple died in road accident, 12 year old girl injured

सड़क दुर्घटना में दंपती की मौत, बच्ची घायल

Fri, 05 Mar 2021 07:31 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 05 Mar 2021 07:31 PM IST
विज्ञापन
couple died in road accident, 12 year old girl injured
होडल। दिल्ली-आगरा राजमार्ग पर होडल स्थित रामहेत कॉलोनी में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दंपती की मौत हो गई। जबकि उनकी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। दंपती कोसीकलां (उत्तर प्रदेश) के हरदेव गंज के रहने वाले थे। घटना के बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

कोसीकलां निवासी सोहनलाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका पुत्र विष्णु (36) अपनी पत्नी शशि (30) और पुत्री वैष्णवी (12) के साथ अपनी बहन की ससुराल गांव भिडूकी होडल आया था। भिडूकी से वे वापस बाइक द्वारा अपने घर कोसीकलां लौट रहे थे। जब वे राष्ट्रीय राजमार्ग रामहेत कॉलोनी के निकट पहुंचे तो उनकी बाइक में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसमें शशि की मौके पर ही मौत हो गई जबकि विष्णु की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। हादसे में घायल वैष्णवी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने पिता सोहनलाल की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया।
विज्ञापन

नहीं बचा कोई खाना बनाने वाला
सोहनलाल पर उस समय दुखों का पहाड़ टूट पड़ा जब बृहस्पतिवार की देर शाम सड़क दुर्घटना में उसके इकलौते बेटे और उसकी पत्नी काल के गाल में समा गए। रोते हुए सोहनलाल कह रहे थे कि शशि ने फोन पर कहा कि आप चिंता नहीं करें, जल्दी आ जाऊंगी, आकर आपके और बच्चों के लिए खाना बना दूंगी लेकिन अब उसके घर में खाना बनाने वाला भी कोई नहीं बचा है। उन्होंने बताया कि बेटे की निशानी के तौर पर बेटी वैष्णवी, 6 वर्ष का बेटा कृष्णा और 4 वर्ष का बेटा कुणाल बचे हैं। बुढ़ापे में तीन बच्चों की कैसे परवरिश कर पाऊंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed