फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Council chairman began manipulator

परिषद चेयरमैन के लिए शुरू हुई जोड़तोड़

Wed, 25 May 2016 03:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पलवल
ब्यूरो/अमर उजाला, पलवल Updated Wed, 25 May 2016 03:53 PM IST
विज्ञापन
Council chairman began manipulator
महम चुनाव - फोटो : अमर उजाला

नगर परिषद के चुनाव में बाजी मारे पार्षदों की जीत की खुमारी के साथ-साथ चेयरमैन पद के लिए भी जोड़तोड़ शुरू हो गई है। चुनाव परिणामों के आधार पर चेयरमैन पद पर बीजेपी समर्थक चुना जाना तय है। वहीं राजनीतिक पंडितों ने जातिगत समीकरणों पर चर्चा करनी शुरू कर दी है।

विज्ञापन


नगर परिषद के चुनाव परिणामों के अनुसार कुल 31 पार्षदों में से सात पार्षद गुर्जर समुदाय से चुने गए हैं, जोकि सबसे अधिक संख्या में चुने गए हैं। दूसरे नंबर पर छह पार्षद दलित (एससी) समुदाय के चुने गए हैं। राजपूत ठाकुर समाज से चार, ब्राह्मण समाज से चार, जाट समुदाय से तीन लोग पार्षद चुने गए हैं। पंजाबी समुदाय से दो, कोली समाज से दो तथा अग्रवाल, बघेल व पांचाल समाज से एक-एक पार्षद चुने गए हैं। 
विज्ञापन


सूत्रों व पार्षदों से हुई बातचीत के अनुसार, विजयी पार्षदों में से अधिकांश बीजेपी समर्थक माने जा रहे हैं, लेकिन दलित समाज के चुने गए पार्षदों को कांग्रेसी विधायक करण सिंह दलाल व होडल के कांग्रेसी विधायक उदयभान का समर्थक माना जा रहा है। यह भी पता चला है कि विधायक दलाल वर्ष 2000 की तर्ज पर शहर के विकास बात कर इस चुनाव में शायद ही भूमिका निभाएं। ज्ञात हो कि वर्ष 2000 में जबकि प्रदेश में इनेलो की सरकार थी तथा करण सिंह दलाल आरपीआई के टिकट पर विधायक थे, तब भी वे अध्यक्ष के चुनाव में तटस्थ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं अध्यक्ष पद की जोड़तोड़ में भी पार्षद लग गए हैं। सबसे अधिक सात पार्षद होने के चलते गुर्जर समुदाय के पार्षद अपना दावा जता रहे हैं। वैसे दूसरी बार पार्षद चुने गए पवन भड़ाना केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर के बहुत नजदीकी समझे जाते हैं, अध्यक्ष पद के दावेदार हो सकते हैं। अगर ब्राह्मण समाज की दावेदारी रही तो वार्ड 17 से चुनी गई इंदु भारद्वाज का दावा मजबूत रह सकता है। उनके पुत्र अविनाश शर्मा सीएम के राजनीतिक सचिव दीपक मंगला के करीबी माने जाते हैं। वहीं राजपूत ठाकुर समाज भी अध्यक्ष पद पर दावेदारी जताएगा, जहां उनके भी पार्षद संख्या में चार चुने गए हैं तथा विधानसभा व लोकसभा चुनाव में भी राजपूत समाज ने बीजेपी को अपना पूर्ण समर्थन दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed