{"_id":"5796485f4f1c1b697d21e22b","slug":"corporation","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली कटौती के चलते दिनचर्या प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली कटौती के चलते दिनचर्या प्रभावित
palwal
Updated Mon, 25 Jul 2016 10:47 PM IST
विज्ञापन
बिजली
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अघोषित बिजली कटौती के चलते शहर के लोगों में बिजली निगम के प्रति रोष बना हुआ है। विभिन्न-विभिन्न अंतरालों में एक-एक घंटे व आधा-आधा घंटेे का कट करके बिजली निगम के अधिकारी प्रतिदिन 8 से 10 घंटे तक की बिजली कटौती कर रहे हैं। बिजली कटौती के साथ-साथ लो वोल्टेज होने की भी समस्या बनी हुई है। वोल्टेज लो होने के चलते इलेक्ट्रॉनिक उपकरण काम नहीं कर पा रहे हैं जिससे सामान्य दिनचर्या भी प्रभावित हो रही है।
बिजली निगम ने हथीन शहर के 66 केवी पावर हाउस को मेवात जिले के रनियाला पावर हउस से जबसे जोड़ा है उसी समय से व्यवस्था खराब हो गई है। मेवात के पावर हाउस से लो वोल्टेज की बिजली आ रही है क्योंकि वहां के पावर हाउस से हथीन टेल पर पड़ता है। इसके अलावा हथीन के 66 केवी पावर हाउस से मितरौल पावर हाउस को भी जोड़ दिया है इस कारण
हथीन का 66 केवी पावर हाउस ओवर लोड होकर ब्रेक डाउन भी कर देता है।
एक रात में कई-कई बार ब्रेक डाउन होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बिजली निगम के अधिकारियों को लिखित में शिकायतें की हैं परंतु कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इस बारे में हथीन बिजली निगम के एसडीओ दिनेश कुमार का कहना है ओवर लोडिंग की समस्या के चलते यह समस्या आ रही है। अधिकारियों को इस बारे में सूचित किया हुआ है। पावर हाउस के जेई ओमवीर का कहना है उन्हें जो आदेश मिलता है उसी के अनुसार बिजली सप्लाई की जा रही है।