{"_id":"61d349e931fdf5432269a20d","slug":"corona-vaccination-palwal-news-noi6249514177","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले दिन 48 बूथों पर किशोरों को लगाया गया कोरोना रोधी टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले दिन 48 बूथों पर किशोरों को लगाया गया कोरोना रोधी टीका
विज्ञापन
पलवल में आयोजित शिविर में छात्राओं का टीकाकरण करती स्वास्थ्य कर्मी
- फोटो : Palwal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पलवल। स्वास्थ्य एवं शिक्षा विभाग के तत्वावधान में 15 से 18 वर्ष की आयु वर्ग के किशोरों के लिए सोमवार को कोरोना रोधी टीकाकरण शुरूआत की गई। जिले के सरकारी स्कूलों में आयोजित शिविरों में कोरोना गाइड लाइन का विशेष रूप से पालन किया गया।
जिला स्वास्थ्य विभाग के नेतृत्व में स्वास्थ्य कर्मियों ने बच्चों का टीकाकरण किया। टीकाकरण के बाद बच्चों को आधे घंटे तक निगरानी में रखा गया। सोमवार को जिला उपायुक्त कृष्ण कुमार ने राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय छात्राओं का वैक्सीनेशन कराकर अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार बघेल, टीकाकरण अभियान के नोडल अधिकारी डॉ. योगेश मलिक भी मौजूद रहे।
इस मौके पर उपायुक्त कृष्ण कुमार ने कहा कि प्रदेश में ओमिक्रॉन के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। ऐसे में कोरोना महामारी की तीसरी लहर के मद्देनजर सरकार ने 15 से 18 साल के नव युवाओं के लिए वैक्सीन लगवाने की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए थे। सरकार के निर्देशानुसार पलवल जिले में वैक्सीनेशन शुरू कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि 28 दिन के बाद दूसरी डोज के लिए कैंप लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
पहले दिन 48 बूथों पर 10 हजार टीकाकरण का लक्ष्य
जिला शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार बघेल ने कहा कि जिला के विभिन्न स्कूलों में टीकाकरण के लिए 48 बूथ बनाए गए हैं, जिन पर 10 हजार टीके लगाने का लक्ष्य रखा गया है। स्कूल स्टाफ को टीकाकरण में विशेष योगदान करने के लिए निर्देश दिए गए हैं। फिलहाल सरकारी स्कूलों में टीकाकरण की शुरुआत की गई है।
वैक्सीन लगवाने को लेकर मैं काफी उत्साहित थी। पहले कुछ डर लग रहा था। वैक्सीन लगवाकर मैं अच्छा महसूस कर रही हूं। अब अगली डोज का इंतजार रहेगा। - प्रियंका, छात्रा
बच्चों के लिए कोरोना टीकाकरण की शुरुआत करना सरकार की अच्छी पहल है। इससे बच्चे भी सुरक्षित होंगे। बच्चों को भी टीकाकरण करवाने के लिए आगे आना चाहिए। - निक्की, छात्रा