{"_id":"5edfbec38ebc3e43046b3364","slug":"corona-confirmed-in-10-more-people-in-the-district-palwal-news-noi516213328","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 10 और लोगों में कोरोना की पुष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 10 और लोगों में कोरोना की पुष्टि
विज्ञापन

पलवल। जिले में कोरोना वायरस संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। मंगलवार को 10 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। अब कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 137 हो गया है। जिला स्वास्थ्य विभाग के सूची के तहत 485 मरीजों की जांच रिपोर्ट आनी बाकी है। मंडकौला, बहीन, सौंदहद, भुलवाना होडल, बांसवा होडल, सब्जी मंडी होडल, गौडोता चौक होडल, देशल मोहल्ला होडल, बाइसी मोहल्ला होडल व अलावलपुर पलवल में मरीज मिले हैं। सभी मरीजों को स्वास्थ्य विभाग ने उपचार के लिए कोविड अस्पताल में भर्ती करा दिया है। साथ ही उनके संपर्क में आए लोगों व परिवार के सदस्यों को भी क्वारंटीन कर उनके सैंपल जांच के लिए भिजवा दिए हैं।
जिला सिविल सर्जन डॉ. ब्रह्मदीप ने बताया कि कोरोना पीड़ित 54 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। कोरोना पॉजिटिव लोगों के संपर्क में 831 व्यक्ति आ चुके हैं। जिला स्वास्थ्य विभाग ने 6,996 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे हैं। इनमें 6,371 की रिपोर्ट निगेटिव पाई गई है और 2935 लोगों को क्वारंटीन किया गया है। सिविल सर्जन ने बताया कि पलवल जिले में अब लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। लोग घरों से बाहर निकलते समय मास्क लगाकर जाएं। हाथों को साबुन से साफ करें। भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में जाने से बचें। आसपास कहीं भी किसी को कोरोना के लक्षण की जानकारी मिले तो तुरंत स्वास्थ्य विभाग को सूचित करें।