फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Controversy over burial of dead body at crematorium

Palwal News: श्मशान स्थल पर शव दफनाने को लेकर विवाद

Tue, 05 Mar 2024 10:37 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 05 Mar 2024 10:37 PM IST
विज्ञापन
Controversy over burial of dead body at crematorium
- पुलिस ने पहुंचकर मामला शांत कराया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हथीन। हथीन के श्मशान स्थल पर शव दफनाने को लेकर विवाद हो गया। श्मशान प्रबंधन से जुड़े लोगों ने श्मशान भूमि में शव दफनाने से रोक दिया। शव दफनाने को लेकर विवाद की सूचना मिलने पर शहर सिटी चौकी प्रभारी विजय पाल , थाना प्रभारी छत्रपाल एवं डीएसपी सुरेश भड़ाना मौके पर पहुंचे। उन्होंने श्मशान प्रबन्धन एवं शव दफनाने आए लोगों से बात की। श्मशान भूमि वालों का कहना था कि श्मशान में अग्नि से दाह संस्कार की परंपरा है। इस प्रक्रिया से अंतिम संस्कार की इजाजत श्मशान भूमि में दी जाती है। शव दफनाने की इजाजत श्मशान में नहीं मिलती। शव दफन करने वाले लोगों का कहना था कि उनके पंथ में शव दफनाने का रिवाज है। इस पर पुलिस अधिकारियों ने स्थिति को गंभीरता से देखते हुए शव दफनाने आए लोगों को समझाया। शव दफनाने वाले लोगों ने बताया कि शव दफनाने का एकमात्र स्थल एक गांव में है। इसके बाद वह शव को संबंधित स्थल में गए और शव दफना दिया। हुआ यूं कि स्थानीय मोडिश स्कूल के पास रहने वाले घुमंतू जाति के 85 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई थी। वह पिछले तीन वर्षों से हथीन में रह रहे थे। वह दवाइयां बेचने का काम करते थे। इससे पूर्व वे पलवल की दया कॉलोनी में रहते थे। उन्हीं के शव को लेकर यह विवाद हुआ। हथीन के थाना प्रभारी छत्रपाल ने बताया कि संबंधित लोगों ने परंपरा के तहत शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed