फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Contractor beat up constable, tore his uniform, threatened to kill him

Palwal News: सिपाही से ठेकेदार ने की मारपीट, वर्दी फाड़ी, जान से मारने की दी धमकी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Apr 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
Contractor beat up constable, tore his uniform, threatened to kill him
-पलवल पुलिस लाइन में तैनात है पीडित, बतौर गनमैन आरोपी के पास भेजा गया था
विज्ञापन

शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू

संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। थाना कैंप क्षेत्र के गांव शमशाबाद में सरकारी ड्यूटी पर तैनात एक पुलिसकर्मी के साथ ठेकेदार द्वारा मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित सिपाही गोपाल की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पप्पू ठेकेदार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। घटना 10 अप्रैल 2025 की है। सिपाही गोपाल, जो पलवल पुलिस लाइन में तैनात हैं, उन्हें पुलिस लाइन से ड्यूटी पर बतौर गनमैन पप्पू ठेकेदार निवासी शमशाबाद के पास भेजा गया था।

गोपाल के अनुसार वह करीब दोपहर 3:30 बजे शमशाबाद/इस्लामाबाद इलाके में पप्पू के पास पहुंचे। पप्पू का बेटा उसे किठवाड़ी चौक से अपनी इको वैन में बैठाकर घर ले गया था। वहां करीब एक घंटे बाद शाम 4:30 बजे जब वह पप्पू के साथ घर से बाहर 30 मीटर की दूरी पर जा रहा था तो पप्पू ने उससे कहा कि मेरी हर बात माननी होगी और बच्चों या किसी से कोई बातचीत नहीं करनी है। जब उसने अपना पक्ष रखा तो आरोपी भड़क गया और उस पर हमला कर दिया। इस दौरान आरोपी ने न केवल उसके साथ गालीगलौज की, बल्कि वर्दी पकड़कर लात-घूंसों से मारपीट की और उसकी शर्ट फाड़ दी। पत्थर उठाकर उसका पीछा किया और जान से मारने की धमकी दी। सिपाही गोपाल किसी तरह वहां से बचकर निकला और अस्पताल पहुंचकर मेडिकल रिपोर्ट कराई। डॉक्टर ने उसकी छाती, पीठ और कमर में गंभीर चोटें बताई हैं शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed