फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Container driver dies in collision with truck

Palwal News: ट्रक से टक्कर में कंटेनर चालक की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Container driver dies in collision with truck
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हथीन। कुंडली मानेसर एक्सप्रेसवे पर मंगलवार सुबह सड़क दुर्घटना में कंटेनर चालक की जान चली गई। उनकी पहचान उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी निवासी 45 वर्षीय दिनेश कुमार के रूप में हुई है। वह कंटेनर ट्रक चालक थे। थाना प्रभारी नरेश कुमार ने बताया कि दुर्घटना सुबह करीब चार बजे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे इंटरचेंज से करीब 500 मीटर आगे केएमपी एक्सप्रेसवे पर हुई।

बताया जा रहा है कि दिनेश का कंटेनर सामने चल रहे ट्रक से टकरा गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद वहां से गुजर रहे अन्य ट्रक चालकों ने तत्काल उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना के बाद दूसरे ट्रक का चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर थाना हथीन पुलिस अस्पताल पहुंची और कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव का पोस्टमार्टम कराया। बाद में शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस फरार चालक की तलाश के साथ-साथ दुर्घटना के कारणों की भी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed