फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Congressmen burn pictures of Prime Minister and Home Minister

कांग्रेसियों ने प्रधानमंत्री और गृहमंत्री की तस्वीरें फूंकीं

Sat, 05 Dec 2020 10:17 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 05 Dec 2020 10:17 PM IST
विज्ञापन
Congressmen burn pictures of Prime Minister and Home Minister
हथीन। कृषि कानूनों के खिलाफ शनिवार को कांग्रेसियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह का पुतला फूंका। इस दौरान उन्होंने डीएसपी रतनदीप बाली को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंप तीनों कानूनों को रद्द करने की मांग की।
विज्ञापन

हालांकि पहले कांग्रेसियों का प्रधानमंत्री और गृहमंत्री का पुतला फूंकने का कार्यक्रम था। लेकिन उन्होंने पुतला न बनाकर उनकी तस्वीरों को जलाया। कांग्रेसियों ने कहा कि तीनों कृषि कानून किसानों के विरोध में हैं। इससे उन्हें फायदा नहीं बल्कि नुकसान होगा। इस मौके पर सोशल मीडिया प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सचिव नासिर अजमत, हरियाणा कांग्रेस माइनॉरिटी सेल के प्रदेश सचिव मोहम्मद रफीक मलाई, किसान सेल के राष्ट्रीय सचिव अलीशेर टोंका, सादिक, तोहिद, हसीन, साबिर धीरनकी, आजाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

लापता युवक की सूचना पर पुलिस दामोह रवाना
हथीन। कपड़ा व्यापारी संजय सोनी के लापता पुत्र आकाश सोनी के मध्यप्रदेश के दमोह जिले में होने की सूचना पर हथीन पुलिस वहां के लिए रवाना हो गई। पुलिस टीम के साथ युवक के पिता, पार्षद रविन कुमार आदि भी गए। पार्षद रविन कुमार ने बताया कि कॉल डीटेल्स के आधार पर युवक की लोकेशन मिली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed