फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Congress workers protest against BJP, burn effigies of Manohar Lal and Yogi Adityanath on Delhi-Agra highway

भाजपा के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन,दिल्ली-आगरा राजमार्ग पर मनोहर लाल और योगी आदित्यनाथ का पुतला जलाया

Mon, 04 Oct 2021 10:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 04 Oct 2021 10:03 PM IST
विज्ञापन
Congress workers protest against BJP, burn effigies of Manohar Lal and Yogi Adityanath on Delhi-Agra highway
पलवल। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के किसानों पर लठ्ठ मारो वाले बयान और यूपी के लखीमपुर में किसानों की हत्या के विरोध में सोमवार को हरियाणा असंगठित श्रमिक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राकेश तंवर के नेतृत्व में पृथला में प्रदर्शन किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल तथा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का दिल्ली-आगरा राजमार्ग पर पुतला जलाया गया। असंगठित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

राकेश तंवर ने कहा कि भाजपा को सत्ता सौंपने का खामियाजा आज पूरा देश भुगत रहा है। देश में चारों तरफ हिंसा हो रही है। हरियाणा के मुख्यमंत्री खुले मंच से किसानों को लाठियां मारने के लिए उकसा रहा है। हिंसा करने की सीख दे रहा है। वहीं, यूपी में केंद्रीय राज्यमंत्री के बेटे ने किसानों पर गाड़ी चढ़ा दी। उन्होंने कहा कि अब जनता सड़कों पर आने वाली है। किसानों पर अत्याचार अब बर्दाश्त नहीं होगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रदर्शन कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा के आह्वान पर हर जिले में किया जा रहा है। कांग्रेस का हर कार्यकर्ता किसानों के साथ है। उन्होंने उत्तर प्रदेश में प्रियंका गांधी के साथ पुलिस अधिकारियों द्वारा सरकार के दबाव में जबरदस्ती करने की निंदा की। उन्होंने कहा कि पूरे देश में कानून व्यवस्था खराब हो चुकी है। भाजपा सरकार द्वारा किसानों को तोड़ने की कोशिश को कभी कामयाब नहीं होने दिया जाएगा। यदि सरकार ने किसानों पर इस तरह के अत्याचार बंद नहीं किए तो पूरा देश एकजुटता के साथ सड़कों पर उतरने को मजबूर हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed