फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Congress's performance on rising prices of petrol-diesel and gas

पैट्रोल-डीजल व गैस की बढ़ती कीमतों पर कांग्रेस का प्रदर्शन

Sat, 10 Jul 2021 05:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jul 2021 05:06 PM IST
विज्ञापन
Congress's performance on rising prices of petrol-diesel and gas
होडल। पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस सहित अन्य जरूरत की वस्तुओं की बढ़ती कीमतों के विरोध में शनिवार को कांग्रेस ने विरोध-प्रदर्शन किया। इस दौरान साइकिलों व बैल गाड़ी से शहर में जुलूस निकाला। प्रदर्शन का नेतृत्व पूर्व विधायक उदयभान ने किया। इस अवसर पर कांग्रेसियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

प्रदर्शन कर रहे सभी लोग हाथों में महंगाई कम करो, पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस के दाम कम करो जैसे नारे लिखे बोर्ड लेकर चल रहे थे। पूर्व विधायक उदयभान ने कहा कि जब से भाजपा सरकार बनी है, तब से महंगाई लगातार बढ़ रही है। 2014 तक 50 रुपये लीटर मिलने वाला पेट्रोल आज 100 रुपये लीटर बिक रहा है। इसी तरह से डीजल आज 90 रुपये से अधिक में बिक रहा है। रसोई गैस की कीमतों में लगातार बढ़ोत्तरी होने से महिलाओं का घर चलाना मुश्किल हो रहा है। दाल, चीनी, चावल, सरसों तेल जैसी वस्तुओं की कीमतों में भी लगातार बढ़ोतरी कर लोगों पर आर्थिक बोझ डाला जा रहा है। सरकार ने चुनावों से पहले वादे किए थे कि भाजपा सत्ता में आई तो महंगाई कम होगी, लेकिन आज उल्टा हो रहा है। महंगाई चार गुना बढ़ गई है, जबकि लोगों की कमाई पूरी तरह से खत्म हो चुकी है। उससे पहले ही आर्थिक मंदी की मार से जूझ रहा आम आदमी की परेशानी और बढ़ गई है। भाजपा सरकार जिस तानाशाही के साथ काम कर रही है, उससे आज देश की स्थिति आर्थिक तौर पर बहुत ज्यादा कमजोर हो चुकी है। किसी भी क्षेत्र की बात करें, वहां कारोबार बंद होते जा रहे हैं। ऐसे बुरे दौर में सरकार देश और प्रदेश की जनता को राहत देने की बजाय उल्टा महंगाई के बोझ तले दबा रही है। इस मौके पर उदय सौरोत, देवेश चौधरी, मेजर नंबरदार, भूषण बेढ़ा पट्टी, वीरेंद्र, भीम चेयरमैन, सुनील मित्तल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed