{"_id":"6037e0bb8ebc3e150231dd6f","slug":"congress-protest-against-inflation-palwal-news-noi567854662","type":"story","status":"publish","title_hn":"महंगाई के खिलाफ कांग्रेसियों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महंगाई के खिलाफ कांग्रेसियों का प्रदर्शन
विज्ञापन
पलवल। बढ़ती महंगाई के विरोध में बृहस्पतिवार को जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में जुलूस निकालकर विरोध-प्रदर्शन किया गया। इस दौरान अतिरिक्त उपायुक्त को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया। वहीं जनसभा में पूर्व मंत्री करण सिंह दलाल ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार जनता की कमर तोड़ना चाहती है।
प्रदर्शन से पूर्व गांव कुसलीपुर स्थित गुर्जर धर्मशाला में जनसभा आयोजित की गई। अध्यक्षता पर्यवेक्षक जगदेव सिंह मलिक व संचालन यशपाल मावई ने किया। संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री करण सिंह दलाल ने कहा कि भाजपा सरकार ने पेट्रोल व डीजल की कीमतों में अत्यधिक वृद्धि कर दी है। जिसका असर आम जनता पर पड़ रहा है। डीजल के दाम बढ़ने से ट्रांसपोर्ट महंगा हो गया है, जिससे हर सामान की कीमत बढ़ रही है। प्रदेश में कानून व्यवस्था चरमराई हुई है और भ्रष्टाचार लगातार बढ़ता जा रहा है। रोजगार के अवसर खत्म होते जा रहे हैं। प्रदेश के युवा बेरोजगार घूम रहे हैं और बाहरी लोगों को रोजगार देने का काम किया जा रहा है। जिले की नहरों व रजवाहों में पानी नहीं आ रहा है। सरकार के नेताओं ने कमीशन के चक्कर में बिना मांगे ही रजवाहों को पक्का कर दिया है, जिससे जल स्त्रोत कम होता जा रहा है। गांवों में विकास में भेदभाव किया जा रहा है। भाजपा सरकार गांव व ग्रामीणों से नफरत करती है, इसलिए उन्हें उजाड़ने की योजना बना रही है। गांव में लाल डोरा की जमीन का सर्वे किया जा रहा है, अब टैक्स वसूलने की तैयारी की जा रही है। किसानों को बर्बाद करने के कानून पास कर रही है, वहीं कर्मचारियों से रोजगार छीना जा रहा है। इस मौके पर पूर्व विधायक उदयभान, चौधरी इसराइल, मोहम्मद बिलाल, शक्ति सिंह रावत, गायक पवन डागर, महेंद्र चौहान, रूपराम तेवतिया, राजेश बहीन, केशव देव मुंजाल आदि मौजूद रहे।