{"_id":"6abc1445904a8eda3c0b22dd","slug":"complete-development-works-with-quality-deputy-commissioner-palwal-news-c-25-1-mwt1001-115976-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुणवत्ता के साथ विकास कार्य पूरा करें : उपायुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुणवत्ता के साथ विकास कार्य पूरा करें : उपायुक्त
विज्ञापन
उपायुक्त अखिल पिलानी की अध्यक्षता में एमडीए के कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। मेवात विकास अभिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं उपायुक्त अखिल पिलानी की अध्यक्षता में मंगलवार को लघु सचिवालय, नूंह के सभागार में एमडीए के विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा के लिए बैठक आयोजित की गई। बैठक में एमडीए के माध्यम से विभिन्न विभागों द्वारा करवाए जा रहे विकास कार्यों तथा लंबित परियोजनाओं की वर्तमान स्थिति की विस्तार से समीक्षा की गई।
बैठक में स्वास्थ्य, शिक्षा, पशुपालन, खेल, महिला एवं बाल विकास, सामाजिक आधारभूत ढांचे, नवीकरणीय ऊर्जा, जल संरक्षण तथा अन्य विकास कार्यों से संबंधित परियोजनाओं की प्रगति पर चर्चा की गई। अधिकारियों ने चल रहे कार्यों, पूर्ण हो चुके कार्यों तथा टेंडर प्रक्रिया में शामिल परियोजनाओं की स्थिति से उपायुक्त को अवगत कराया। एमडीए के माध्यम से विद्यालयों में पुस्तकालय एवं खेल सुविधाओं के विकास, स्वास्थ्य संस्थानों में आवश्यक सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण, पशुपालन से संबंधित आधारभूत सुविधाओं, खेल स्टेडियमों के सुधार, आंगनवाड़ी केंद्रों के सुदृढ़ीकरण सहित विभिन्न कार्य करवाए जा रहे हैं।
एडीपी एवं एबीपी के तहत चल रही परियोजनाओं की ली जानकारी
बैठक में जिला स्तरीय पुस्तकालय, विद्यालयों में पुस्तकालय एवं खेल सुविधाओं के विकास से संबंधित कार्यों की भी समीक्षा की गई। इसी प्रकार पशुपालन विभाग से जुड़े प्रशिक्षण केंद्र, टीकाकरण सुविधाओं तथा पशुधन से संबंधित अन्य परियोजनाओं की प्रगति पर भी विचार-विमर्श किया गया। उपायुक्त अखिल पिलानी ने एडीपी एवं एबीपी के तहत चल रही परियोजनाओं की भी समीक्षा की। उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विकास कार्यों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत तेजी से आगे बढ़ाया जाए तथा जिन परियोजनाओं में कार्य प्रगति पर है, उन्हें गुणवत्ता के साथ समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए। उन्होंने लंबित एवं टेंडर प्रक्रिया वाली परियोजनाओं को आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करते हुए शीघ्र आगे बढ़ाने तथा कार्यों की प्रगति की नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
बैठक में एसडीएम फिरोजपुर झिरका रूहानी, एसीयूटी अमितेश पांगती, एसडीएम तावडू जितेंद्र कुमार, एसडीएम पुन्हाना अमित कुमार, डिप्टी सीईओ एमडीए अशोक कुमार व एसडीएम नूंह कुंवर आदित्य विक्रम, संबंधित विभागों के अधिकारी व सरपंच उपस्थित रहे।