{"_id":"6ab2d3e285c9b4fee70875f5","slug":"complaints-and-instances-of-fraud-will-be-monitored-palwal-news-c-24-1-pal1005-128400-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: शिकायतों और फर्जीवाड़े की होगी निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: शिकायतों और फर्जीवाड़े की होगी निगरानी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। जिले में आधार नामांकन और अपडेट केंद्रों पर लोगों को हो रही परेशानियों और आधार से जुड़ी फर्जी गतिविधियों पर अब प्रशासन निगरानी रखेगा। इसके लिए सरकार ने जिला स्तरीय आधार निगरानी समिति का गठन किया है। समिति की अध्यक्षता उपायुक्त डॉ. जयेन्द्र सिंह छिल्लर करेंगे, जबकि अतिरिक्त उपायुक्त उत्सव आनंद संयोजक होंगे। समिति हर तीन माह में बैठक कर आधार केंद्रों की उपलब्धता, सेवाओं और शिकायतों की समीक्षा करेगी। ऐसे क्षेत्रों की भी पहचान की जाएगी, जहां आधार नामांकन और अपडेट की पर्याप्त सुविधा नहीं है। बच्चों के अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट और आधार कवरेज की स्थिति भी जांची जाएगी। इसके अलावा आधार में मोबाइल नंबर अपडेट, आधार लिंक्ड जन्म पंजीकरण और सरकारी योजनाओं में आधार के इस्तेमाल से जुड़ी समस्याओं की समीक्षा होगी। फर्जी गतिविधियों, केंद्रों की कार्यप्रणाली और लंबित शिकायतों पर भी समिति नजर रखेगी।