फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Compensation for 41 days of sitting on a dharna rural

मुआवजे के लिए 41 दिन से धरने पर बैठे हैं ग्रामीण

Tue, 05 Jul 2016 04:54 PM IST
अमर उजाला ब्ययूराो
अमर उजाला ब्ययूराो Updated Tue, 05 Jul 2016 04:54 PM IST
विज्ञापन
Compensation for 41 days of sitting on a dharna rural
धरना - फोटो : अमर उजाला

खंड के किसानों का मुआवजे के लिए दिया जा रहा धरना सोमवार को 41 वें दिन में प्रवेश कर गया, लेकिन इस दौरान न तो किसी अधिकारी ने और न ही सत्ताधारी बीजेपी नेता ने धरना स्थल पर पहुंच कर किसानों की सुध ली है। इसे लेकर किसानों में रोष है। 

विज्ञापन

एनएच-2 को छह मार्गीय करने के लिए बंचारी, करमन, औरंगाबाद, सराय खटेला व भुलवाना सहित कई गांवों की जमीन अधिगृहीत की गई थी। मुआवजे को लेकर इन गांवों के प्रभावित किसान 41 दिन से धरना दे रहे हैं।  
विज्ञापन


जिला परिषद के पूर्व सदस्य पृथ्वी सिंह ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी द्वारा संबंधित अधिकारियों को लिखित में बढ़ा हुआ मुआवजा नागरिकों को देेने के आदेश प्रदान करने के बाद भी सुनवाई नहीं की जा रही है। जबकि यूपी के गौतमबुद्धनगर जिले में नागरिकों को बढ़े हुए रेट से मुआवजा प्रदान किया गया है। इस पत्र की प्रतिलिपि अधिकारियों को देने के बाद भी किसानों को उनका बढ़ा हुआ मुआवजा नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों का कहना है कि जब तक बढ़ा मुआवजा नहीं दिया जाएगा, तब तक वह अपना आंदोलन करते रहेंगे। सोमवार के धरने में हुकम सिंह, बालूराम, मनोज कुमार, कैलाश चंद, हरबीर सिंह, चेतराम, राजू, हेतराम, भूषण, दीपचंद शर्मा, हरिसिंह, चरणसिंह, प्रहलाद, सुमेर सिंह, गिर्राज सिंह व हुकम सिंह आदि किसान शामिल हुए। 
                .

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed