फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   cold attack

गहरे कोहरे ने थामी वाहनों की रफ्तार

Thu, 08 Dec 2016 04:44 PM IST
palwal
palwal Updated Thu, 08 Dec 2016 04:44 PM IST
विज्ञापन
cold attack
- फोटो :

बुधवार को दिसंबर माह की सर्दी के मौसम का सबसे अधिक कोहरा पसरा रहा। कोहरे की वजह से जहां ट्रेन व बसें देरी से चली वहीं हाईवे पर भी वाहन रैंग-रैंग कर चलते हुए नजर आए। ट्रेन व बसें लेट होने के चलते दैनिक यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन


बुधवार को सुबह पांच बजे कोहरा पडना शुरू हो गया था। जैसे जैसे समय बढ़ता गया, कोहरा भी बढ़ता रहा। जिसके चलते दर्जनभर ट्रेनें अपने निर्धारित समय से आधे से एक घंटे की देरी से पलवल स्टेशन पर पहुंची। वहीं लंबी दूरी की बसें भी अपने निर्धारित समय से देरी से पलवल बस स्टेंड पर पहुंची। जिसके चलते यात्रियों को सर्दी में हाईवे पर घंटों खड़े होकर बसों का इंतजार करना पड़ा। 
विज्ञापन


ट्रेनों में यात्रा करने वाले दैनिक यात्रियों राजेश, प्रकाश, सोनू व दीपिका का कहना था कि वे तो सुबह मथुरा शटल के समय पर घर से निकले थे, लेकिन यहां आकर पता चला की मथुरा शटल तो 20 मिनट देरी से पलवल स्टेशन पर पहुंचेगा। जिसके चलते जहां उन्हें अपनी मंजिल पर पहुंचने में देरी होगी वहीं एक घंटे का समय पलवल स्टेशन पर बैठकर बिताना पड़ रहा हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रेनों के देरी से चलने के कारण कई यात्री तो पलवल स्टेशन से ही वापिस अपने गंत्वय स्थान के लिए लौट गए। पलवल स्टेशन पर बने पुछताछ केंद्र पर तैनात कर्मचारी ने बताया कि अधिकांश ट्रेनें आधे घंटे से लेकर एक घंटे तक ट्रेनें देरी से चल रही हैं। जिसके चलते सुबह से यात्री उनके पास जानकारी लेने आ रहे है तो उन्हें जितनी जानकारी प्राप्त है वे लोगों को बता रहे हैं। 
             

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed