फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Cocaine worth Rs 4 crore caught, two accused arrested

Palwal News: चार करोड़ रुपये की कोकीन पकड़ी, दो आरोपी गिरफ्तार

Thu, 23 Mar 2023 11:11 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 23 Mar 2023 11:11 PM IST
विज्ञापन
Cocaine worth Rs 4 crore caught, two accused arrested
कैप्शन: चार करोड़ रुपये की कोकीन साथ पकड़े गए दो आरोपी
विज्ञापन

अदालत से पांच दिन के रिमांड की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
होडल। सीआईए पुलिस ने एसपी राजेश दुग्गल के निर्देश पर चांदहट थाना क्षेत्र के गांव सिहौल चौक से बेहद नशीला पदार्थ कोकीन पकड़ी है। कोकीन की तस्करी करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ड्यूटी मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में 400 ग्राम कोकीन बरामद की है। इसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 4 करोड़ रुपये बताई गई है। जिला पुलिस की नशीले पदार्थ की तस्करी के मामले में सबसे बड़ी कार्रवाई बताई गई है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड की मांग की है।
सीआईए इंचार्ज जंगशेर सिंह ने बताया कि उन्हें गुप्त सूत्रों से सूचना मिली कि चांदहट थाना क्षेत्र के गांव सिहौल पर दो बाइक सवार तस्कर नशीले पदार्थ की तस्करी करने आने वाले हैं। सूचना के आधार पर उन्होंने सब इंस्पेक्टर हाजिर खान के नेतृत्व में टीम बताए गए स्थान पर भेजी। थोड़ी देर बाद दो युवक बाइक पर सवार होकर आते दिखाई दिए और उन्हें रोका तो पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम ओमवीर निवासी चांदहट व राकेश निवासी दीघोट बताया। पुलिस ने जब आरोपियों की तलाशी ली तो आरोपी ओमवीर के पैंट की जेब से 400 ग्राम कोकीन की बरामदगी ड्यूटी मजिस्ट्रेट बिजली निगम के एसडीओ रविंद्र कुमार के नेतृत्व में की गई। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर जंगशेर सिंह ने बताया कि आरोपियों से जब पूछताछ की तो बताया कि नशीले पदार्थो को दिल्ली, एनसीआर, फरीदाबाद, पलवल, मेवात में नशे के कारोबार को फैलाने के लिए सप्लायर का काम करते हैं और नेपाल बॉर्डर पर स्थित यूपी के बाराबंकी जिले से कोकीन को लेकर आए है। उन्होंने बताया कि तस्करी के साथ नेपाल बॉर्डर से जुड़े हुए हैं, जिसके लिए अधिकारियों के दिशा निर्देश पर टीम नेपाल बॉर्डर जाएगी और वहां से साक्ष्य एकत्रित कर अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने की कोशिश करेगी। पुलिस के मुताबिक, तस्कर कोकीन बाराबंकी से लाकर नेपाल से सटे इलाके में बेचते हैं। फिर यह तस्कर नेपाल से चरस, हेरोइन, गांजा, स्मैक समेत विभिन्न नशीले पदार्थ लाकर पश्चिमी और मध्य उत्तर प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान और पंजाब, हरियाणा तक सप्लाई करते हैं। भारत-नेपाल की सीमा खुली है, इसी का गिरोह फायदा उठाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पलवल एसपी राजेश दुग्गल ने बताया कि पलवल जिला यूपी, राजस्थान, मेवात क्षेत्र से सटे होने के कारण आपराधिक वारदात नशीले पदार्थ की तस्करी करने वाले आरोपियों का रास्ता बना हुआ है, लेकिन पुलिस लगातार आरोपियों पर शिकंजा कस रही है। उनके कार्यकाल में करोड़ों रुपये की गांजा पत्ती व नशीला पदार्थ बरामद कर आरोपियों को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed