फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   CMO Dr. Jai Bhagwan Jatan arrested while taking bribe of Rs. 1 lakh

पलवल: सीएमओ डॉ. जय भगवान जाटान एक लाख रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, तीन लाख नकद भी बरामद

Fri, 04 Jul 2025 12:46 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, पलवल
अमर उजाला नेटवर्क, पलवल Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 04 Jul 2025 12:46 PM IST
सार

शिकायतकर्ता ने बताया कि वह अपने साझेदारों मनोहर, धीरज और सुभाष के साथ पलवल में सनराइज ट्रॉमा अस्पताल का संचालन पिछले तीन महीने से कर रहा है। सीएमओ डॉ. जय भगवान जाटान अस्पताल की गतिविधियों में लगातार खामियां बताकर उसे बंद करने की धमकी दे रहे थे।

विज्ञापन
CMO Dr. Jai Bhagwan Jatan arrested while taking bribe of Rs. 1 lakh
गिरफ्तार आरोपी सीएमओ डॉ. जय भगवान जाटान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, गुरुग्राम की टीम ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. जय भगवान जाटान को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। टीम ने यह गिरफ्तारी डॉ. जय भगवान जाटान के सरकारी निवास से की है। सीएमओ एक निजी अस्पताल के मालिक से 15 लाख रुपए की रिश्वत मांग की थी। आरोपी के खिलाफ थाना राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, फरीदाबाद में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 और भारतीय न्याय संहिता की धारा 308(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन


ब्यूरो के अधिकारियों के अनुसार, शिकायतकर्ता ने बताया कि वह अपने साझेदारों मनोहर, धीरज और सुभाष के साथ पलवल में सनराइज ट्रॉमा अस्पताल का संचालन पिछले तीन महीने से कर रहा है। सीएमओ डॉ. जय भगवान जाटान अस्पताल की गतिविधियों में लगातार खामियां बताकर उसे बंद करने की धमकी दे रहे थे। शिकायतकर्ता के अनुसार, आरोपी ने अस्पताल को चलाने की एवज में 15 लाख रुपये की रिश्वत की मांग की थी। यह कहते हुए कि उसे भी ऊपर अधिकारियों को पैसा देना होता है।
विज्ञापन


करीब 20 दिन पहले शिकायतकर्ता ने 6 लाख रुपये डॉ. जय भगवान जाटान के सरकारी आवास पर दिए थे। इसके बाद 2 जुलाई को एक लाख रुपये और दिए गए। आरोपी ने शेष 8 लाख रुपये जल्द देने का दबाव बनाया। शिकायतकर्ता ने इसकी सूचना राज्य सतर्कता ब्यूरो को दी। टीम ने योजनाबद्ध ढंग से कार्रवाई करते हुए शिकायतकर्ता द्वारा दिए जाने वाले एक लाख रुपये रिश्वत की राशि के लेनदेन को रिकॉर्ड किया और डॉ. जय भगवान जाटान को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गिरफ्तारी के बाद आरोपी के सरकारी आवास की तलाशी ली गई। सीएमओ के अलमारी से तीन लाख रुपये नकद भी बरामद किए गए हैं। मामले की जांच जारी है और आरोपी से पूछताछ की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed