फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   CM 's box opened by development

सीएम ने खोला विकास का पिटारा

Tue, 05 Apr 2016 10:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पलवल
ब्यूरो/अमर उजाला, पलवल Updated Tue, 05 Apr 2016 10:56 PM IST
विज्ञापन
CM 's box opened by development
सीएम ने खोला विकास का पिटारा - फोटो : अमर उजाला

प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मंगलवार को सेक्टर-2 में आयोजित जनसभा में पलवल के विकास के लिए अपना पिटारा खोलते हुए करीब 50 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की घोषणाएं की। उन्होंने नगर परिषद व गांवों के विकास के लिए 10-10 करोड़ रुपये की राशि अलग से देने को कहा। सीएम ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से एनएच-2 को छह मार्गीय बनाए जाने वाले मार्ग पर शहर के हिस्से में दो किमी का एलिवेटेड पुल बनवाने की घोषणा कराई। 

विज्ञापन


भाजपा नेता व अपने राजनीतिक सचिव दीपक मंगला द्वारा रखे गए मांग पत्र पर उन्होंने आईटीआई को अपग्रेड करने के लिए 5.5 करोड़ , खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग के माध्यम से 23 करोड़ रुपये की लागत से मल्टी पर्पज हॉल तैयार कराने, गंदे पानी की निकासी के लिए 4.25 करोड़ , कूड़ा निस्तारण के लिए स्थानीय निकाय विभाग से योजना तैयार कराने, गुरवाड़ी में यमुना पर पल्टून पुल के लिए दो करोड़, पूर्वांचल के लोगों की मांग पर छठ पर्व मनाने के लिए जमीन मिलने पर हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के माध्यम से तालाब विकसित कराने, जवाहर लाल नगर में मदन लाल ढींगरा भवन के पुनर्विकास के लिए दो करोड़, रसूलपुर मार्ग पर 2.5 करोड़ की लागत से सड़क बनवाने सहित शहर की 19 सड़कों के लिए 12 करोड़ देने, बागपुर के पास सड़क को चौड़ा करने के लिए 10.5 करोड़, लाइब्रेरी व सीनियर सिटीजन क्लब के लिए 3 करोड़ , शहर की कॉलोनियों से हाई वोल्टेज तार हटवाने, खादर क्षेत्र के लिए नया 66 केवी सब स्टेशन, एमसी क्षेत्र में पार्किंग स्थल, गांवों की फिरनी के लिए 4.25 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की घोषणा की। 
विज्ञापन


सीएम मनोहर लाल ने शहर में सफाई के लिए 100 कर्मियों की अस्थायी तौर पर नियुक्ति के लिए उपायुक्त को आदेश दिए। इसके अलावा मांग पत्र से अलग भी शहर व ग्रामीण क्षेत्र के विकास के लिए दस-दस करोड़ रुपये देने की घोषणा की। सीएम मनोहर लाल ने बड़ोली को ब्लॉक बनाने के लिए मंत्रिमंडल की विशेष कमेटी के समक्ष मांग का अध्ययन कराने का भी भरोसा दिलाया। जनसभा को केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, प्रदेश के वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु, लोक निर्माण मंत्री राव नरबीर सिंह ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर मुख्य संसदीय सचिव सीमा त्रिखा, विधायक टेक चंद शर्मा, मूल चंद शर्मा, विपुल गोयल व बिमला चौधरी सहित मीडिया सलाहकार अमित आर्य, ओएसडी मीडिया राजकुमार भारद्वाज, जिला परिषद अध्यक्ष चमेली देवी सोलंकी, भाजपा जिला अध्यक्ष जवाहर सिंह सोरोत, पूर्व मंत्री हर्ष कुमार, पूर्व विधायक रामरतन उपायुक्त अशोक कुमार शर्मा व पुलिस अधीक्षक राजेश दुग्गल सहित बड़ी संख्या में प्रशासनिक अधिकारी व अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। जनसभा के बाद सीएम ने पुलिस लाइन का भी उद्घाटन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
मेडिकल कालेज व रीजनल सेंटर की मांग अब भी रह गई अधूरी
-सीएम ने सभा में विकास कार्यों की अनेकों घोषणाएं कीं, लेकिन शहर में मेडिकल कॉलेज खोलने व महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी का रीजनल सेंटर बनाने की घोषणा अधूरी रह गई। शहर में जाम की स्थिति पर काबू पाने के लिए बाईपास की मांग पर सीएम ने इसे 2021 के मास्टर प्लान पर छोड़ दिया। अमर उजाला ने पिछले दिनों शहर का बाईपास बनाने की मांग को उठाया था। 


                      

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed