{"_id":"5d62cc0a8ebc3e013c6c98d1","slug":"cm-must-give-unemployment-details-during-jan-aashirwaad-yatra-palwal-news-noi4571580184","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान बेरोजगारी का ब्यौरा दे मुख्यमंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान बेरोजगारी का ब्यौरा दे मुख्यमंत्री
विज्ञापन
हथीन में आयोजित जनसभा में मौजूद पूर्व सांसद दीपेंद्र हुड्डा व इसराइल चौधरी।
- फोटो : Palwal
हथीन। कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य व पूर्व सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि पांच साल के भाजपा राज में हरियाणा में 45 सालों में सबसे ज्यादा 8.8 प्रतिशत की दर से बेरोजगारी बढ़ी है। जबकि वर्ष 2011-12 में यह दर 2.8 प्रतिशत थी। हुड्डा ने कहा कि मुख्यमंत्री अपनी जन-आशीर्वाद यात्रा में इस रिकार्ड तोड़ बेरोजगारी का ब्यौरा भी युवाओं को दें। उन्होंने कहा कि इस सरकार के जाने का समय आ गया है। दीपेंद्र रविवार को हथीन विधानसभा के गांव पचानका में चौधरी इसराइल द्वारा आयोजित रैली को संबोधित कर रहे थे।
इस दौरान दीपेंद्र ने कहा कि भाजपा सरकार की कारगुजारियों के कारण सैकड़ों उद्योग, छोटे कारोबार, फैक्ट्रियों पर ताले लग गए हैं। नए निवेश का आंकड़ा ‘शून्य’ पर है। भाजपा सरकार के तहत नीति आयोग के आला अधिकारी कह रहे हैं कि ‘‘पिछले 70 साल में ऐसी स्थिति का सामना नहीं किया, पूरी वित्तीय प्रणाली जोखिम में है। 2014 के चुनाव के समय भाजपा ने युवाओं से हर साल दो करोड़ नौकरियां देने का वादा किया था, लेकिन बीते पांच साल में पौने पांच करोड़ लोगों का रोजगार चला गया।
ऑटोमोबाइल सेक्टर से लाखों कामगारों की छंटनी कर दी गई है जो खासतौर पर हरियाणा के लिए अच्छी खबर नहीं है। डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमत लगातार गिरती जा रही है। व्यापार ठप पड़ रहा है, बाजार में निवेशकों का पैसा डूब रहा है। ऐसा कोई क्षेत्र नहीं है जो मंदी की मार न झेल रहा हो। उन्होंने नारा दिया कि ‘खट्टर सरकार धोखा है, हरियाणा बचा लो एक मौका है।
विज्ञापन
इस मौके पर पूर्व मंत्री आफताब अहमद, पूर्व मंत्री इलियास मोहम्मद, पूर्व विधायक सईद खान, सुभान खान, एजाज अहमद, तरुण तेवतिया, हाजी अख्तर, जगन डागर, शौकत सरपंच, हुकुम सिंह सरपंच, याकूब मुरली, चरण सिंह रावत, सूबे खान सरपंच, ढापा सरपंच, एक्स चेयरमैन डॉ. नूर मोहम्मद, मोहम्मद याकूब, अमन प्रधान, खुर्शीद अहमद मौजूद थे।