फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   CM manohar lal today in palwal

मुख्यमंत्री रविवार को रहेंगे पलवल में, तैयारियों को दिया अंतिम रूप

Sat, 15 Jun 2019 11:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
CM manohar lal today in palwal
पलवल मंडी में मुख्यमंत्री की जनसभा की तैयारियों का जायजा लेते पुलिस कप्ताल नरेंद्र बिजरानियां - फोटो : Palwal
पलवल। मुख्यमंत्री मनोहर लाल 16 जून को पलवल आएंगे। यहां अनाज मंडी में वे भाजपा कार्यकर्ताओं के अभिनंदन समारोह में हिस्सा लेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जहां भाजपा नेता व कार्यकर्ता तैयारियों में जुटे हुए हैं, वहीं मुख्यमंत्री की सुरक्षा को लेकर पुलिस व प्रशासन भी पूरी तरह से सक्रिय है। उपायुक्त ने मुख्यमंत्री मनोहर की सुरक्षा व कार्यक्रम की व्यवस्था को लेकर ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त कर दिए हैं।
विज्ञापन

उपायुक्त यशपाल ने बताया कि मुख्यमंत्री के आगमन के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कार्यक्रम के दृष्टिगत सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने जिलाधीश की शक्तियों का प्रयोग करते हुए विभिन्न स्थानों पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं। पलवल के उपमंडल अधिकारी (ना.) जितेंद्र कुमार ओवरऑल इंचार्ज बनाया है तथा मिलेनियम होटल में हैलीपैड पर पलवल के नायब तहसीलदार प्रेम प्रकाश, मुख्यमंत्री काफिले के लिए हथीन के तहसीलदार बिजेंद्र सिंह राणा तथा कार्यक्रम स्थल पर हथीन के तहसीलदार बिजेंद्र सिंह राणा तथा होडल के तहसीलदार गुरूदेव सिंह को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है।
विज्ञापन

वहीं जिला पुलिस कप्तान ने अनाज मंडी में जाकर मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा का जायजा लिया तथा पुलिस अधिकारियों को विभिन्न दिशा निर्देश दिए। उन्होंने वहां सुरक्षा व्यवस्था को देखा तथा मंच पर केवल 35 लोगों के बैठने की व्यवस्था करने को कहा। इस बात पर मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव दीपक मंगला व उनके बीच कहासुनी भी हो गई। बाद में पुलिस कप्तान नरेंद्र बिजरानिया ने कहा कि वे सुरक्षा को लेकर ऐसा कर रहे हैं तथा इस बारे में मुख्यमंत्री से बात करेंगे। उधर दीपक मंगला ने कहा कि मंच पर कम से कम 60 लोग मौजूद रहेंगे। इस बात पर पुलिस कप्तान व मंगला में थोड़ी देेर विवाद चलता रहा। पुलिस कप्तान ने कहा कि मुख्यमंत्री की सुरक्षा उनके लिए सर्वोपरि है। मुख्यमंत्री की सुरक्षा में किसी भी तरह की कोताही नहीं बरती जाएगी। वहीं जिला भाजपा महामंत्री पवन अग्रवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली गई है। कार्यकर्ताओं में बेहद जोश है। मुख्यमंत्री का स्वागत करने के लिए कार्यकर्ता बेहद जोश व उत्साह में हैं।

मुख्यमंत्री के पलवल आगमन की तैयारियों को लेकर पुलिस कप्तान व मुख्यमंत्री के राजनैतिक सचिव दीपक ?

मुख्यमंत्री के पलवल आगमन की तैयारियों को लेकर पुलिस कप्तान व मुख्यमंत्री के राजनैतिक सचिव दीपक ?- फोटो : Palwal

हथीन में गिरफ्तार बदमाश के बारे में जानकारी देते डीएसपी

हथीन में गिरफ्तार बदमाश के बारे में जानकारी देते डीएसपी- फोटो : Palwal

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed