फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   CM Manohar Lal rally in Hasanpur delightful gift

सीएम मनोहर लाल ने हसनपुर रैली में दी मनोहर सौगात

Mon, 10 Oct 2016 04:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 10 Oct 2016 04:32 PM IST
विज्ञापन
 CM Manohar Lal rally in Hasanpur delightful gift
दाौरा - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री मनोहरलाल  रविवार को हसनपुर में आयोजित जनसभा में हसनपुर पर पूरी तरह मेहरबान दिखाई दिए। उन्होंने क्षेत्र के लिए 150 करोड़ रुपयों की परियोजनाओं की घोषणा की व अपने कार्यकाल में ही उन्हें पूरा करने का वादा भी किया।

विज्ञापन


रैली में आई भीड़ को देखकर सीएम मनोहर लाल काफी खुश दिखे और कहा कि रामरतन ने उन्हें मांग पत्र दिया है व इसकी सिफारिश केंद्रीय राज्य मंत्री व सांसद कृष्णपाल गुर्जर, जिला परिषद चेरपर्सन चमेली देवी, विधायक टेकचंद शर्मा व दीपक मंगला ने भी की है। इसलिए वे इन सभी मांगों को पूरा करते हैं। मांग पत्र के साथ-साथ उन्होंने होडल विधानसभा क्षेत्र के गांवों के लिए 13 करोड़ रुपये व हसनपुर गांव के लिए अलग से दो करोड़ रुपये का अनुदान देने की घोषणा की। 
विज्ञापन


सीएम मनोहर लाल ने हसनुपर-जट्टारी सड़क मार्ग बनाने, बामनी खेड़ा रेलवे ओवर ब्रिज बनाने, हसनुपर में बस अड्डा बनाने, होडल बस अड्डा नए स्थान पर बनाने व पुराने बस अड्डे के स्थान पर महाराजा अग्रसेन सामुदायिक पार्क बनाने, होडल में बागवानी प्रशिक्षण केंद्र बनाने, हसनपुर में महिला कॉलेज बनाने व होडल कॉलेज भवन का जीर्णोद्धार कराने, होडल में सती सरोवर के जीर्णोद्धार कराने, होडल में विश्राम गृह बनाने, अनअधिकृत कॉलोनियों को सरकारी योजना के अनुरूप नियमित करने, गंदे पानी की निकासी, नहरों में टेल तक पानी पहुंचाने व होडल में हुडा सेक्टर बनाने सहित कई परियोजनाओं की घोषणा की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed