फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   cm in privet ceremony

मुख्यमंत्री ने सगाई समारोह में पहुंचकर वर-वधु को दिया आशीर्वाद

Sat, 16 Oct 2021 07:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 16 Oct 2021 07:21 PM IST
विज्ञापन
cm in privet ceremony
पलवल। सरकार किसानों के धान का एक-एक दाना खरीदेगी। बाजरे पर सरकार द्वारा भावांतर भरपाई योजना के तहत 600 रुपये सब्सिडी दी जा रही है। ये बात उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने शनिवार को स्थानीय विश्राम गृह में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही।
विज्ञापन

उपमुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि सरकार धान खरीदने के लिए प्रतिबद्ध है। सरसों की बुआई के लिए डीएपी के विकल्प के तौर पर एसएसपी मार्केट में उपलब्ध है। धान की खरीद में कोई व्यापारी या अधिकारी हेराफेरी करता है तो उसके बारे में सरकार को सूचित करें। उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। हरियाणा के युवाओं को निजी क्षेत्र की नौकरियों में आरक्षण मिलेगा। हरियाणा स्टेट एंप्लाइमेंट ऑफ लोकल कंडीडेट एक्ट जल्द लागू होगा। इस बारे में मसौदा तैयार किया जा रहा है। उन्होंने सिंधू बॉर्डर पर हुई घटना की आलोचना करते हुए कहा कि इस मामले में फोरेंसिक लैब से जांच करवाई गई है, जो भी दोषी होगा, उनके सभी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पिछले दो दशक में हरियाणा के अंदर लगे कारखानों में स्थानीय लोगों की भागेदारी 15 प्रतिशत से कम रही है। इस एक्ट के बाद यह एकदम से बढ़ जाएगी। प्रदेश के बेरोजगार को इसका लाभ मिलेगा। उनके साथ पूर्व मंत्री चौधरी हर्ष कुमार, अनंतराम तंवर और जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह सौरोत भी मौजूद रहे। उन्होंने पूर्व जिलाध्यक्ष तुहीराम भारद्वाज के निवास पर भी चाय पी।
विज्ञापन

सगाई समारोह में पहुंचे मुख्यमंत्री
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल शनिवार को पलवल विधायक दीपक मंगला के बेटे दिव्यांक मंगला के सगाई समारोह में पहुंचे। उन्होंने वर-वधु को आशीर्वाद दिया। मुख्यमंत्री के अलावा उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, केंद्रीय कानून राज्यमंत्री एसपी बघेल, कृषि मंत्री जेपी दलाल, बिजली मंत्री हरियाणा रणजीत चौटाला, परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा, महिला एवं बाल विकास मंत्री कमलेश ढांडा, सहकारिता मंत्री बनवारी लाल, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ भी वर-वधु को आशीर्वाद देने पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के डेयरी विकास मंत्री लक्ष्मीनारायण, हरियाणा भूमि सुधार एवं विकास निगम के चेयरमैन व विधायक जगदीश नायर, हरियाणा वेयर हाउस के चेयरमैन व विधायक नयनपाल रावत, कुरुक्षेत्र से सांसद नायब सिंह सैनी, विधायक हथीन प्रवीण डागर, पटौदी से विधायक सतप्रकाश, टोहाना से विधायक देवेंद्र बबली, तिगांव से विधायक राजेश नागर, थानेसर से विधायक सुभाष सुधा, फिरोजपुर झिरका से विधायक मम्मन खान, नूंह से विधायक आफताब अहमद, पुन्हाना से विधायक मोहम्मद इलियास, मुख्यमंत्री ने मुख्य मीडिया सलाहकार विनोद मेहता व मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार अमित आर्य, मुख्यमंत्री के राजनैतिक सचिव अजय गौड़, पूर्व मंत्री कर्णदेव कम्बोज, पूर्व मंत्री सुभाष कत्याल, पूर्व विधायक केहर सिंह रावत, पूर्व विधायक टेकचन्द शर्मा व रामरतन सहित क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने सगाई समारोह में शिरकत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed