फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   cm flying team caught 10 thousend liter disel

सीएम फ्लाइंग टीम ने 10 हजार लीटर डीजल पकड़ा

Thu, 10 Mar 2022 10:14 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 10 Mar 2022 10:14 PM IST
विज्ञापन
cm flying team caught 10 thousend liter disel
पलवल। सीएम फ्लाइंग ने बृहस्पतिवार को यहां मीतरौल-औरंगाबाद में छापा मारकर नकली डीजल तैयार करने वाला एक गोदाम पकड़ा है। टीम द्वारा वहां से 10 हजार लीटर डीजल भी बरामद किया है। टीम की सूचना पर मौके पर जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक नरेंद्र सौरोत सहित मुंडकटी थाना पुलिस के अलावा जिले के काफी अधिकारी मौके पर पहुंच गए। टीम ने डीजल को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

सीएम फ्लाइंग फरीदाबाद की टीम को सूचना मिली थी कि मीतरौल-औरंगाबाद में एमवीएम विश्वविद्यालय के पास एक गोदाम है। वहां डीजल लेकर आने वाली कंपनी की गाड़ियों से डीजल खाली कराकर उसमें मिलावट कर नकली डीजल तैयार किया जाता है। यह डीजल कंपनी की गाड़ियां चोरी कर थोड़ा-थोड़ा वहां उतारती हैं। गोदाम गोरखपुर निवासी किसी मृत्युंजय के नाम पर है। सूचना मिलते ही टीम पलवल पुलिस टीम लेकर मौके पर पहुंच गई तथा मौके से 10 हजार लीटर डीजल तथा उसमें मिलावट करने के काम आने वाला अन्य केमिकल भी बरामद किया है। छापेमारी के दौरान गोदाम पर कोई नहीं मिला। टीम ने इसकी जानकारी अधिकारियों को देकर आरोपी की तलाश शुरू करा दी है। बताया गया कि फिलहाल गोदाम मालिक मृत्युजय के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इस मौके पर गुप्तचर विभाग के पलवल प्रभारी अश्वनी भी मौजूद थे। गोदाम को सील कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed