फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   CM Flying raided the dairy in Alimev village and took milk samples

सीएम फ्लाइंग ने आलीमेव गांव में डेयरी पर छापा मारकर लिए दूध के सैंपल

Fri, 04 Mar 2022 10:53 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 04 Mar 2022 10:53 PM IST
विज्ञापन
CM Flying raided the dairy in Alimev village and took milk samples
हथीन। जिले में मिठाई, दूध, खोवा, पनीर में मिलावट की जांच करने के लिए सैंपल लेने का अभियान सीएम फ्लाइंग का जारी है। इस अभियान के तहत शुक्रवार को भी मुख्यमंत्री उड़नदस्ता फरीदाबाद की टीम ने हथीन उपमंडल के गांव आलीमेव में स्थित एक डेयरी पर दूध के सैंपल लिए। डेयरी पर लिए गए सैंपल उड़नदस्ता टीम के डीरएसपी मनीष सहगल के नेतृत्व में लिए गए। टीम में निरीक्षक जगदीश, राजेन्द्र सिंह व सतबीर सिंह उप निरीक्षक व हवलदार प्रभुदयाल शामिल थे। टीम द्वारा खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. सचिन को साथ लेकर आलीमेव गांव में पहुंची। जहां डेयरी पर दूध के सैंपल लिए गए। इस अवसर पर पुलिस टीम भी मौजूद थे।
विज्ञापन

डीएसपी मनीष सहगल ने बताया कि आलीमेव गांव से डेयरी पर दूध के दो सैंपल लिए गए हैं। अन्य जगह से दूध के अलावा पनीर के भी सैंपल लिए गए हैं। ये सैंपल जांच के लिए भेजा जाएंगे। सैंपल फेल होने पर कार्रवाई भी की जाएगी। उन्होंने बताया कि पिछले काफी समय से दूध, खोवा व पनीर में मिलावट की सूचना मिल रही हैं। इसे देखते हुए तथा होली पर्व को देखते हुए सैंपल लेने का अभियान चलाया जा रहा है। लोगों से भी अपील है कि वे मिलावटी सामान न खरीदें तथा सामान की एक्सपायरी डेट भी चेक करें। यदि कहीं मिलावट किए जाने की सूचना मिले तो तुरंत प्रशासन को सूचना दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed