फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   CM Flying raided milk dairy and took samples

Palwal News: सीएम फ्लाइंग ने दुग्ध डेयरी पर छापेमारी कर लिए नमूने

Wed, 22 Feb 2023 12:58 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 22 Feb 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
CM Flying raided milk dairy and took samples
सीएम फ्लाइंग ने दुग्ध डेयरी पर छापेमारी कर लिए नमूने
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। शेखपुरा मोहल्ले में दूध की एक डेयरी पर फूड एंड सेफ्टी विभाग और सीएम फ्लाइंग फरीदाबाद की टीम ने संयुक्त रूप से छापामारी की। इस दौरान दूध, घी, खोवा व पनीर के सैंपल भरे गए, जिन्हें जांच के लिए चंडीगढ़ भेजा जाएगा

शादी समारोह के सीजन के चलते दूध सहित अन्य उत्पादों में मिलावट खोरी की शिकायतें सामने आने लगी है। इन शिकायतों को लेकर फूड एंड सेफ्टी विभाग और सीएम फ्लाइंग फरीदाबाद की टीम ने पलवल के शेखपुरा मोहल्ले में दूध की आधा दर्जन डेरी पर छापामारी की। फूड एंड सेफ्टी विभाग इंस्पेक्टर सचिन शर्मा की अगुवाई में टीम ने एक दूध की डेरी पर सैंपल भरने शुरू किए। टीम को देखते ही शेखपुरा बाजार में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में कई दुकानदार अपनी दुकानों को बंद कर गायब हो गए। फूड एंड सेफ्टी विभाग के इंस्पेक्टर डॉक्टर सचिन शर्मा ने बताया कि टीम ने शेखपुरा रोड पर एक दुकान पर छापामारी की है। डेरी में मौजूद पनीर, घी, दूध और खोए के सैंपल भरे गए। उन्होंने कहा सैंपल चंडीगढ़ भेजेंगे। वहां से रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। आपको बता दें कि 300 रुपये किलो बिकने वाले गुलाब जामुन 100 रुपये किलो पलवल के बाजार में बेचे जा रहे हैं। कीमत से अंदाजा लगाया जा सकता है कि बिना मिलावट के ऐसा करना मुश्किल भी है। ऐसे में जब छापामार टीम बाजार में पहुंचती है, तो दुकानदार अपनी दुकानों को बंद कर वहां से चंपत हो जाते है।
विज्ञापन


------



कलेक्टर के आदेशों का पालन करने पर अधिकारी-कर्मचारी पर होगी कार्रवाई
संवाद न्यूज़ एजेंसी

हथीन। ग्राम पंचायत मठेपुर की जोहड़ के मछली पालन पट्टे के संदर्भ में जिला कलेक्टर यशपाल यादव द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों की पालना न करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के खिलाफ अब कार्यवाही होगी। जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी उपमा अरोड़ा ने मंगलवार को हथीन के खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी को लिखित आदेश जारी कर उन अधिकारियों एवं कर्मचारियों के नाम मांगे हैं जिन्होंने जिला कलेक्टर के आदेशों की अवमानना की एवं लापरवाही बरती। जिला कलेक्टर ने 11 जुलाई 2019 को मछली पालन पट्टा रद्द करके पट्टेदार को दो माह का समय दिया कि वह इस अविधि में मछलियों को पकड़ ले। इसके बाद पट्टा छोड़ा जाए। इन आदेशों की पालना तत्कालीन सरपंच, हथीन के खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी एवं अन्य स्टाफ ने पट्टे छोड़ने की कार्यवाही नही की गई। जिस पट्टेदार का पट्टा जिला कलेक्टर ने रद्द कर दिया था वह वर्ष 2019 से अब तक सम्बन्धित जोहड़ में मछली पालन करता रहा। जिससे पंचायत को हानि पहुंची। जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी उपमा अरोड़ा ने लिखित आदेशों में कहा है कि सम्बन्धित पट्टेदार से वसूली की जाए। आदेशों में कहा गया है कि जिला कलेक्टर के आदेशों की पालना न करने में कौन कौन अधिकारी एवं कर्मचारी दोषी हैं उनकी रिपोर्ट दी जाए। जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी उपमा अरोड़ा ने यह आदेश गांव मठेपुर के सरपंच अल्ताफ हुसैन की शिकायत पर दिए हैं। सरपंच ने लिखित शिकायत में कहा है कि अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने कलेक्टर के आदेशों की पालना नही की। जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी के आदेशों से खण्ड विकास एवं पंचायत विभाग के स्टाफ में हड़कम्प मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन








20230221_185034.jpg
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed