{"_id":"57652e1b4f1c1b544311b6a8","slug":"close","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी की मौत का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारी की मौत का मामला
palwal
Updated Sat, 18 Jun 2016 04:51 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमरउजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
व्यापारी संजय गर्ग की मौत के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर दुकानदारों ने शुक्रवार को दूसरे दिन भी बाजार बंद रखा। वहीं पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी सब-इंस्पेक्टर नगेंद्र डागर का मधुबन आईआरबी में तबादला कर दिया है व जांच के लिए एसआईटी का गठन किया है।
विज्ञापन
दुकानदारों की मांग है कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होगी, तब तक वह अपनी दुकानें बंद रखकर शांतिपूर्ण ढंग से आंदोलन जारी रखेंगे। कस्बे में दूसरे दिन भी तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात रहा। व्यापारी संजय गर्ग की मौत पर विभिन्न सामाजिक संगठनों, राजनेताओं व क्षेत्र के व्यापारियों ने शोक व्यक्त किया।
विज्ञापन
बता दें कि बृहस्पतिवार की सुबह संजय गर्ग का शव उनके माल गोदाम में रस्सी से लटका हुआ मिला था। लोगों के गुस्से को देखते हुए एसपी राजेश दुग्गल ने हसनपुर तत्कालीन एसएचओ नगेन्द्र डागर, लालचंद उर्फ लालू, मुस्टा व धर्म निवासी गांव जटौली के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन
डीएसपी भगतराम का कहना है कि मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन कर जांच शुरू कर दी गई है। मामले में लिप्त आरोपियों की भी गिरफ्तारी की जाएगी।