{"_id":"5f9313278ebc3e9bbe713749","slug":"cleaning-of-roads-not-sprayed-dust-blowing-palwal-news-noi544216419","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़कों की सफाई न छिड़काव, उड़ रही धूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़कों की सफाई न छिड़काव, उड़ रही धूल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़कों की सफाई न छिड़काव, उड़ रही धूल
पलवल। शहर में सड़कों की न तो सफाई हो रही है और न ही छिड़काव। इस कारण हर गुजरती गाड़ी के साथ धूल वातावरण में फैल रही है। हालत यह हो गई है कि धूल के कारण लोगों को आसमान दिखना तक बंद हो गया है। कई बार सड़कों पर भी कुछ फीट आगे तक नहीं दिखता। इसके बाद भी न तो जिला प्रशासन इसकी चिंता कर रहा है और न ही नगर परिषद। प्रशासन और नगर परिषद की अनदेखी के चलते शुक्रवार को पलवल में हवा में पीएम-2.5 बढ़कर 249 पहुंच गया है।
शहर की सड़कों पर निर्माण सामग्री खुले में पड़ी है। इनके पास से गाड़ियां गुजरती हैं तो इनसे धूल उठती है। यह प्रदूषण बढ़ाने में अहम भूमिका निभा रही है। सड़कों पर कई महीने से झाडू नहीं लगी है। पानी का छिड़काव नहीं होने से हालात ये हैं कि गाड़ियों से धूल इतनी ज्यादा उड़ती है कि आसमान में धूल के गुबार दिखते हैं। इनके कारण आसमान दिखना बंद हो गया है। तड़के आसमान में प्रदूषण साफ देखा जा सकता है। धूल का गुबार सांस के मरीजों के लिए बेहद खतरनाक साबित हो रहा है। रोड पर जाने वाले जिन लोगों ने साधारण कपड़े का मास्क लगा रखा है, उनके लिए भी यह बीमारियों का कारण बन रहा है। साथ ही, इनके कारण लोगों में नेत्र विकार भी उत्पन्न हो रहे हैं।
इन दिनों डॉक्टर प्रशासन व नगर परिषद अधिकारियों को लगातार पानी का छिड़काव कराने की सलाह दे रहे हैं, लेकिन उस पर ध्यान नहीं दिया जा रहा। एनजीटी भी सड़कों पर पानी छिड़काव कराने तथा निर्माण सामग्री को सड़कों किनारे से हटवाने का आदेश दे चुकाहै, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
सड़कों पर सफाई नहीं होने के चलते ही हर समय धूल उड़ती रहती है। नगर परिषद न तो सफाई करा रहा है और न ही पानी का छिड़काव। गत वर्ष भी पानी छिड़काव के नाम पर लाखों रुपये का फर्जी बिल बनवाकर गड़बड़ी की गई थी। पानी का छिड़काव जरूरी है।
- मनीष शर्मा, शिव कालोनी पलवल
कई बार शहर के लोग और सामाजिक संस्थाएं पानी का छिड़काव कराने की मांग कर चुकी हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। पानी का छिड़काव कराने के साथ ही सड़कों की नियमित सफाई की जानी चाहिए। इसी से इस मौसम में कुछ राहत मिल सकती है।
मनीष जैन, सामाजिक कार्यकर्ता, निवासी ओमेक्स सिटी पलवल
शहर में सड़कों पर सफाई कराई जा रही है। जल्द ही पानी का छिड़काव कराया जाएगा। सड़कों पर निर्माण सामग्री रखने वालों से कहा गया है कि इस पर रोज पानी का छिड़काव करें। सड़कों के किनारे पड़ी गंदगी को उठवाया जा रहा है। एनजीटी के आदेशों का पूरा पालन होगा।
- इंदू भारद्वाज, चेयरपर्सन, नगर परिषद, पलवल