फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Cleaning of drains started in the city

शहर में शुरू हुई नालों की सफाई

Sat, 23 Jan 2021 10:44 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jan 2021 10:44 PM IST
विज्ञापन
Cleaning of drains started in the city
पलवल। स्वच्छता सर्वेक्षण में पलवल की स्थिति बेहतर करने के लिए प्रयास शुरू हो गए हैं। जिला नगर आयुक्त के आदेश के बाद शनिवार को सफाई अभियान शुरू किया गया। इस दौरान नालों की सफाई कराई गई।
विज्ञापन

जिला नगर आयुक्त मोनिका गुप्ता ने बताया कि शहर के प्रमुख नालों की सफाई करा दी गई है। जल्द ही शहर के अंदर जितने भी नाले व नालियां हैं, उनकी भी सफाई कराई जाएगी। नगर परिषद द्वारा जेसीबी से नालों की सफाई कर गंदगी को बाहर निकाला गया है, वहीं सफाई कर्मियों ने शहर के विभिन्न हिस्सों में नालियों की सफाई की। नालों से निकाली गई गंदगी रविवार को हटा दी जाएगी। उन्होंने बताया कि शहर में ही नहीं होडल व हथीन शहरी क्षेत्रों में भी नालों व नालियों की सफाई को दुरुस्त किया जाएगा। सड़कों व गलियों में पड़ी गंदगी को उठवाया जाएगा और कूड़ेदान रखवाकर लोगों को उसमें गंदगी डालने के लिए जागरूक किया जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि कूड़ेदान में ही कूड़ा डाले और घरों पर कूड़ा लेने आने वाली गाड़ी को ही कूड़ा दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed