फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   civic amenities

प्रीति को मिला सर्वश्रेष्ठ स्वस्थ माता का पुरस्कार

Thu, 13 Feb 2020 10:34 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2020 10:34 PM IST
विज्ञापन
civic amenities
हसनपुर। कस्बा स्थित बाल विकास परियोजना कार्यालय में बृहस्पतिवार को सर्वश्रेष्ठ माता पुरस्कार समारोह का आयोजन हुआ। इसमें विभागीय अधिकारी, महिला डाक्टर, कर्मचारियों के अलावा आंगनबाड़ी वर्करों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर स्वस्थ बच्चे की सर्वश्रेष्ठ स्वस्थ माता का चयन किया गया, जिस नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उप मंडल परियोजना अधिकारी ओमबती तथा संचालन सुपरवाइजर गोल्डी देवी ने किया।
विज्ञापन

इस मौके पर सतुआगढ़ी निवासी प्रीति को सर्वश्रेष्ठ स्वस्थ माता चुना गया और उन्हें चार हजार का पुरस्कार दिया गया। मीरपुर कौराली निवासी पिंकी ने द्वितीय स्थान पाया और उन्हें तीन हजार व गांव लीखी निवासी डोली तीसरे स्थान पर रही। उन्हें दो हजार रुपये पुरस्कार दिया गया। परियोजना अधिकारी ओमबती ने बताया कि इस चुनाव के लिए पहले सर्कल स्तर पर चुनाव किया गया, जिनमें प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर आने वाली महिलाओं को बुलाकर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। महिलाओं को बताया कि बच्चे को स्वस्थ रखने के लिए माता के दूध की आवश्यकता होती है। उन्होंने कहा कि समय-समय महिलाएं अपनी और बच्चे के स्वास्थ्य की जांच कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed